फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Cabinet Decision BSNL 4G tower deprived villages free of cost Information and Science Technology

Uttarakhand Cabinet: वंचित गांवों में BSNL 4-जी टावर को दो हजार वर्ग फीट जमीन निशुल्क, प्रस्ताव पर लगी मुहर

Thu, 17 Nov 2022 12:23 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 17 Nov 2022 12:23 PM IST
सार

उत्तराखंड में आज भी तमाम गांव ऐसे हैं, जहां 4-जी नेटवर्क उपलब्ध नहीं है। राज्य सरकार के प्रयासों के बाद दूरसंचार विभाग, संचार मंत्रालय ने देशभर के 4-जी मोबाइल कनेक्टिविटी से वंचित गांवों में सुविधा देने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन
Uttarakhand Cabinet Decision BSNL 4G tower deprived villages free of cost Information and Science Technology
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

4-जी सेवाओं से वंचित गांवों में बीएसएनएल 4-जी के टावर लगाने के लिए सरकार दो हजार वर्ग फीट भूमि निशुल्क देगी। इससे प्रदेश के दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों तक 4-जी कनेक्टिविटी की राह आसान हो जाएगी। दरअसल, बीएसएनएल को हाल ही में 4-जी नेटवर्क आवंटित हुआ है।

विज्ञापन


प्रदेश की विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बीच आज भी तमाम गांव ऐसे हैं, जहां 4-जी नेटवर्क उपलब्ध नहीं है। राज्य सरकार के प्रयासों के बाद दूरसंचार विभाग, संचार मंत्रालय ने देशभर के 4-जी मोबाइल कनेक्टिविटी से वंचित गांवों में यह सुविधा देने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


इसके तहत चिह्नित क्षेत्रों में मोबाइल टावर लगाने के लिए भूमि, वन क्षेत्रों की त्वरित एनओसी, निर्माण स्थल के लिए भूमि अधिग्रहण या लीज, मार्ग का अधिकार की अनुमति और बिजली कनेक्टिविटी के लिए राज्य सरकार सक्रिय सहयोग करेगी। कैबिनेट बैठक में निर्णय लिया गया है कि टावर लगाने के लए 2000 वर्ग फीट भूमि का निशुल्क आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दुर्गम गांवों तक 4-जी मोबाइल की घंटी बजेगी
आवंटित निर्माण स्थलों तक बिजली आपूर्ति का विस्तार और अगर व्यवस्था न हो तो तीन माह के भीतर प्रावधान किया जाएगा। बीएसएनएल का सहयोग करने के लिए सिंगल प्वाइंट ऑफ कांटेक्ट का निर्धारण किया जाएगा। माना जा रहा है कि इससे जल्द ही प्रदेश के दुर्गम गांवों तक 4-जी मोबाइल की घंटी बजेगी।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: बड़ा फैसला, संस्कृत स्कूलों, मदरसों सहित सभी शिक्षण संस्थानों में होगी स्काउट एंड गाइड्स की यूनिट

अपणि सरकार पोर्टल के लिए मैनपावर को मंजूरी
आईटीडीए की ओर से चलाए जा रहे अपणि सरकार पोर्टल के तहत 329 नागरिक सेवाओं और डाटा लेक विकसित करने के लिए कैबिनेट ने मैनपावर लेने को मंजूरी दे दी है। यह मैनपावर केंद्र सरकार की निक्सी(नेशनल इंफोर्मेटिक्स सर्विसेज इनकारपोरेटिक्स) की मदद ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed