फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Scouts and Guides units will be in all educational institutions Sanskrit Schools Madrasas Uttarakhand news

Uttarakhand: बड़ा फैसला, संस्कृत स्कूलों, मदरसों सहित सभी शिक्षण संस्थानों में होगी स्काउट एंड गाइड्स की यूनिट

Thu, 17 Nov 2022 10:30 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 17 Nov 2022 10:30 AM IST
सार

भारत स्काउट एंड गाइड्स उत्तराखंड की पहली समीक्षा बैठक हुई, जिसमें बताया गया कि स्काउट एंड गाइड व रोवर रेंजर में पंजीकृत छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति, टीबी उन्मूलन, नमामि गंगे व स्वच्छ भारत अभियान से जोड़ा जाएगा। सभी जिलों में जिला स्काउट मास्टर के खाली पदों पर शीघ्र तैनाती की जाएगी।

विज्ञापन
Scouts and Guides units will be in all educational institutions Sanskrit Schools Madrasas Uttarakhand news
भारत स्काउट एवं गाइड की बैठक लेते शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिक्षा मंत्री डा.धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों में अब भारत स्काउट एंड गाइड्स की यूनिट अनिवार्य रूप से स्थापित की जाएगी। इसे निजी शिक्षण संस्थानों, संस्कृत विद्यालयों व मदरसों में भी लागू किया जाएगा। वहीं, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में रोवर रेंजर की यूनिट स्थापित की जाएगी। 

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री ने शिक्षा महानिदेशालय में भारत स्काउट एंड गाइड्स उत्तराखंड की पहली समीक्षा बैठक ली। उन्होंने बताया कि स्काउट एंड गाइड व रोवर रेंजर में पंजीकृत छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति, टीबी उन्मूलन, नमामि गंगे व स्वच्छ भारत अभियान से जोड़ा जाएगा। सभी जिलों में जिला स्काउट मास्टर के खाली पदों पर शीघ्र तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: नैनीताल हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर पहाड़ और मैदान के बीच चलती रही खींचतान, पढ़िए ये तर्क
विज्ञापन
विज्ञापन


स्काउट एंड गाइड्स उत्तराखंड के सचिव आरएम काला ने बताया कि प्रदेश में संचालित गतिविधियों की जानकारी दी। बताया कि वर्ष 2021-22 में राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए 46 स्काउट-गाइड एवं 3 रोवर का चयन किया गया। बैठक में शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी, स्टेट चीफ कमिश्नर सीमा जौनसारी, रघुनाथ लाल आर्य, स्टेट कमिश्नर गाइड वंदना गर्ब्याल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed