Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand cabinet decision ASHA workers honorarium increased to Rs 10,000 per month

धामी कैबिनेट का फैसला: आशा कार्यकर्ताओं के लिए राहत भरी खबर, अब हर महीने खाते में आएंगे दस हजार

Fri, 27 Nov 2026 01:01 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 27 Nov 2026 01:01 PM IST
सार

उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं की महत्वपूर्ण कड़ी मानी जाने वाली आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है। लंबे समय से स्वास्थ्य योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में जुटी इन कार्यकर्ताओं को अब पहले से अधिक आर्थिक सहायता मिलेगी। कैबिनेट के इस फैसले से प्रदेश की हजारों आशा कार्यकर्ताओं को लाभ मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Uttarakhand cabinet decision ASHA workers honorarium increased to Rs 10,000 per month
बैठक - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

उत्तराखंड में आशा कार्यकर्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में 1700 रुपये की बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इसके बाद उनका मासिक मानदेय 8300 रुपये से बढ़कर 10 हजार रुपये हो जाएगा।

विज्ञापन

शुक्रवार को हुई धामी कैबिनेट में आशा कार्यकर्ताओं से जुड़ा अहम फैसला लिया गया। आशा कार्यकर्ता प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था में अहम भूमिका निभाती हैं। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने से लेकर गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की देखभाल से जुड़ी गतिविधियों में उनकी भागीदारी रहती है। टीकाकरण, संस्थागत प्रसव के प्रति जागरूकता और स्वास्थ्य संबंधी सरकारी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में भी वे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाती हैं।

विज्ञापन

कैबिनेट में 23 प्रस्तावों पर लगी मुहर
स्वास्थ्य सेवाओं और आम लोगों के बीच कड़ी के रूप में काम करने वाली आशा कार्यकर्ताओं को उनके काम के लिए प्रोत्साहन राशि और मानदेय दिया जाता है। अब कैबिनेट के फैसले के बाद उनके मासिक मानदेय में 1700 रुपये की वृद्धि होगी। इससे उन्हें हर महीने 10 हजार रुपये मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...उत्तराखंड क्रांति दल: यूकेडी की घर-घर दस्तक, भाजपा-कांग्रेस के बीच तीसरे विकल्प की पहचान बनाने की चुनौती

कैबिनेट बैठक में कुल 23 प्रस्तावों पर मुहर लगी। इनमें भवन निर्माण के नियमों में शिथिलता, जमीन का लैंड यूज बदलने की दरों में करीब 25 प्रतिशत की कमी और हरिद्वार में तीन पीआरटी कॉरिडोर के निर्माण जैसे फैसले भी शामिल हैं। वहीं, वन भूमि पर बसी आबादी को डी-नोटिफाई करने के लिए केंद्र को प्रस्ताव भेजने पर भी सैद्धांतिक सहमति दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed