फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Uttarakhand Cabinet decision 25 percent principals in graduate colleges will come from direct recruitment

उत्तराखंड कैबिनेट बैठक: स्नातक महाविद्यालयों में 25 % प्राचार्य सीधी भर्ती से आएंगे, 15 साल का अनुभव जरूरी

Fri, 04 Aug 2023 08:30 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 04 Aug 2023 08:30 AM IST
सार

नियमावली में संशोधन के बाद आयोग के माध्यम से उन एसोसिएट प्रोफेसरों को सीधी भर्ती से प्राचार्य बनने का मौका मिलेगा, जो पीएचडी धारक हैं और कम से कम 15 साल का अनुभव होगा।

विज्ञापन
Uttarakhand Cabinet decision 25 percent principals in graduate colleges will come from direct recruitment
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश के स्नातक महाविद्यालयों में प्राचार्यों के 25 प्रतिशत पदों पर आयोग के माध्यम से सीधी भर्ती होगी। बृहस्पतिवार को हुई कैबिनेट बैठक में उत्तराखंड उच्चतर शिक्षा (समूह-क) सेवा संशोधन नियमावली को मंजूरी मिल गई। इसके साथ ही एसोसिएट प्रोफेसर या प्रोफेसर के सीधे कॉलेजों में प्राचार्य बनने की राह खुल गई है।

विज्ञापन

सचिव उच्च शिक्षा शैलेश बगोली ने बताया कि इस नियमावली में संशोधन के बाद आयोग के माध्यम से उन एसोसिएट प्रोफेसरों को सीधी भर्ती से प्राचार्य बनने का मौका मिलेगा, जो पीएचडी धारक हैं और कम से कम 15 साल का अनुभव होगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड कैबिनेट: हेरिटेज टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित होगी चौरासी कुटिया, बीटल्स की याद से है जुड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आयोग में भर्ती के पैटर्न पर भी जल्द ही फैसला लिया जाएगा। ये भर्तियां इंटरव्यू या लिखित परीक्षा के आधार पर हो सकती हैं। इस निर्णय से स्नातक कॉलेजों में प्राचार्यों के पदों को भरने में भी आसानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed