{"_id":"64cc6358a86834c90804332e","slug":"uttarakhand-cabinet-decision-2023-chaurasi-kutiya-will-be-developed-as-heritage-tourist-destination-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड कैबिनेट: हेरिटेज टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित होगी चौरासी कुटिया, बीटल्स की याद से है जुड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड कैबिनेट: हेरिटेज टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित होगी चौरासी कुटिया, बीटल्स की याद से है जुड़ी
Fri, 04 Aug 2023 08:08 AM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 04 Aug 2023 08:08 AM IST
सार
चौरासी कुटिया में दुनिया के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय बैंड ग्रुप बीटल्स की याद से जुड़ी है। देश दुनिया के पर्यटक चौरासी कुटिया आते हैं, लेकिन अभी यह स्थल पर्यटन के लिहाजा से विकसित नहीं हो पाया है। लेकिन अब इसे हेरिटेज टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित जाएगा।
विज्ञापन
चौरासी कुटिया (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ऋषिकेश के स्वर्गाश्रम स्थित ऐतिहासिक स्थल चौरासी कुटिया को हेरिटेज टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए एचसीपी डिजाइन मैनेजमेंट कंपनी मास्टर प्लान तैयार करेगी।
विज्ञापन
तीर्थनगरी में महर्षि महेश योगी की तपस्थली चौरासी कुटिया में दुनिया के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय बैंड ग्रुप बीटल्स की याद से जुड़ी है। देश दुनिया के पर्यटक चौरासी कुटिया आते हैं, लेकिन अभी यह स्थल पर्यटन के लिहाजा से विकसित नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: गौरीकुंड में पहाड़ी से टूटी चट्टान, चपेट में आए 8 से 10 लोग लापता, रेस्क्यू में जुटी टीम
विज्ञापन
अब सरकार ने इंटरनेशनल हेरिटेज टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की योजना बनाई है। चौरासी कुटिया राजाजी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में होने से वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से भी अनुमति ली जाएगी।