फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Cabinet Decision 2024: Full salary will be given for both years during child care leave

Uttarakhand Cabinet Decision: बाल्य देखभाल अवकाश में दोनों साल मिलेगा पूरा वेतन, 80 फीसदी भुगतान का नियम हटाया

Thu, 25 Jan 2024 02:22 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 25 Jan 2024 02:22 PM IST
सार

बाल्य देखभाल अवकाश में दोनों साल अब पूरा वेतन मिलेगा। 80 फीसदी भुगतान का नियम  हटा दिया गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Cabinet Decision 2024: Full salary will be given for both years during child care leave
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश की महिला सरकारी सेवकों और एकल अभिभावकों को अब बाल्य देखभाल अवकाश के दूसरे वर्ष में भी पूरा वेतन मिलेगा। कैबिनेट ने बुधवार को इस पर मुहर लगा दी। जिसके बाद सचिवालय संघ ने मुख्यमंत्री व सभी अफसरों का आभार जताया है।

विज्ञापन

पिछले साल जून में सरकार ने एक आदेश जारी किया था, जिसके तहत महिला सरकारी सेवकों के साथ एकल अभिभावक महिला एवं पुरुष को इस शर्त पर दो वर्ष का बाल्य देखभाल अवकाश मिलेगा कि पहले वर्ष में पूरा वेतन और दूसरे वर्ष में 80 प्रतिशत वेतन मिलेगा। इस पर सचिवालय संघ समेत कई संगठनों ने संशोधन की मांग की थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसकी घोषणा कर दी थी। अब 80 प्रतिशत का नियम समाप्त कर दिया गया है। दोनों वर्षों में पूरा वेतन मिलेगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: शिक्षकों और कर्मचारियों के अब सुगम से सुगम में हो सकेंगे पारस्परिक तबादले, अधिनियम में हुआ संशोधन

विज्ञापन
विज्ञापन

सचिवालय संघ ने इस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मंत्रियों और शासन के वरिष्ठ अधिकारियों का आभार जताया है। सचिवालय संघ के अध्यक्ष सुनील लखेड़ा, उपाध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली, महासचिव राकेश जोशी व सभी पदाधिकारियों ने कहा कि संघ सदैव कार्मिक हितों के लिए प्रयासरत और संघर्षरत है। सचिवालय संघ ने अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन का भी आभार जताया।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed