फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand cabinet decision 14 lakh ration card holders will get one kg salt from the shop every month

उत्तराखंड: 14 लाख राशनकार्ड धारकों को दुकान से हर माह मिलेगा एक किलो नमक, कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

Sat, 23 Dec 2023 09:30 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 23 Dec 2023 09:30 PM IST
सार

सरकार की ओर से अब हर महीने एक किलो नमक देने का निर्णय लिया गया है। प्रस्ताव में कहा गया कि खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंत्योदय एवं प्राथमिक के सभी राशनकार्ड धारकों को इसका लाभ दिया जाएगा।

विज्ञापन
uttarakhand cabinet decision 14 lakh ration card holders will get one kg salt from the shop every month
राशनकार्डधारक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के 14 लाख राशनकार्डधारकों को अब हर महीने सरकारी राशन की दुकान से राशन के साथ एक किलो नमक मिलेगा। धामी कैबिनेट में प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। योजना का एक लाख 83 हजार अंत्योदय परिवार और अन्य प्राथमिक परिवारों को लाभ मिलेगा, जिन्हें आयोडीन युक्त नमक आठ रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से दिया जाएगा।

विज्ञापन

सरकारी राशन की दुकानों से अंत्योदय एवं प्राथमिक परिवारों को गेहूं, चावल व दाल मिल रही है। जिसके बाद सरकार की ओर से अब हर महीने एक किलो नमक देने का निर्णय लिया गया है। प्रस्ताव में कहा गया कि खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंत्योदय एवं प्राथमिक के सभी राशनकार्ड धारकों को इसका लाभ दिया जाएगा। प्रस्ताव में कहा गया कि राशनकार्डधारकों को महंगाई से राहत देने और उनके पोषण को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: राज्य कर विभाग ने पकड़ी पांच करोड़ की बिक्री पर कर चोरी, क्रिसमस और नव वर्ष पर विशेष निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने आम व्यक्ति की मौलिक जरूरत को पूरा करते हुए नमक को भी न्यूनतम मूल्य आठ रुपये प्रति किलो की दर से एक गरीब व्यक्ति तक पहुंचाने का निर्णय लिया है। यह पूरी तरह से आयोडीनयुक्त नमक होगा, ऐसे में हम एनिमिया को मात देने में सफल होंगे। कैबिनेट के इस निर्णय से हमने उस ध्येय वाक्य को पूरा किया है, जो कहा वह किया। -रेखा आर्य, मंत्री खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed