फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Cabinet approved decision to end interview in Group-C recruitment

Uttarakhand: समूह-ग भर्ती में इंटरव्यू खत्म करने के फैसले पर कैबिनेट की मुहर, नियमावली बनाने को दी मंजूरी

Thu, 02 Mar 2023 10:33 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 02 Mar 2023 10:33 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को हल्द्वानी में एक रैली में समूह ‘ग’ परीक्षाओं में साक्षात्कार समाप्त करने की घोषणा की थी। जिसके बाद आज कैबिनेट ने भी इसपर पर मुहर लगा दी।

विज्ञापन
Uttarakhand Cabinet approved decision to end interview in Group-C recruitment
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोक सेवा आयोग और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की समूह ग के पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षाओं में साक्षात्कार नहीं होंगे। बृहस्पतिवार को प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में इसके लिए नियमावली बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

विज्ञापन


Uttarakhand: सीएम धामी का बड़ा एलान- समूह-ग समेत सभी तकनीकी व गैर तकनीकी पदों पर अब नहीं होंगे इंटरव्यू
विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को हल्द्वानी में एक रैली में समूह ‘ग’ परीक्षाओं में साक्षात्कार समाप्त करने की घोषणा की थी। इसके अलावा उन्होंने पीसीएस एवं अन्य उच्च पद के लिए साक्षात्कार के अंकों का प्रतिशत कुल अंकों के 10 प्रतिशत से ज्यादा नहीं रखे जाने का एलान किया था। घोषणा के अनुसार साक्षात्कार में 40 प्रतिशत से कम और 70 प्रतिशत से अधिक नंबर देने पर स्पष्टीकरण लेने का प्रावधान भी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

शासनादेश नहीं हो पाया प्रभावी

बृहस्पतिवार को प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में मुख्यमंत्री की इस घोषणा की जानकारी दी गई। साथ ही इसके लिए नियमावली बनाने का फैसला लिया गया। राज्य में समूह ग के पद पर साक्षात्कार की व्यवस्था जनरल खंडूड़ी की सरकार के समय से खत्म है।

इसका शासनादेश भी जारी हो चुका है। लेकिन कई विभागों में अलग-अलग सेवा नियमावलियां होने की वजह से यह शासनादेश प्रभावी नहीं हो पाया। अब नियमावली बन जाने के बाद साक्षात्कार खत्म करने की व्यवस्था प्रभावी रूप से लागू हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed