फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand cabinet and Council of Ministers meeting will held in pauri on 29th may 

उत्तराखंड: पौड़ी में कल होगी प्रदेश मंत्रिपरिषद व मंत्रिमंडल की बैठकें, लिए जाएंगे कई अहम फैसले

Fri, 28 Jun 2019 09:26 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 28 Jun 2019 09:26 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand cabinet and Council of Ministers meeting will held in pauri on 29th may 
पौड़ी मुख्यालय - फोटो : अमर उजाला

पौड़ी कमिश्नरी के 50 साल पूरे होने पर स्वर्ण जयंती समारोह के तहत मुख्यालय में पहली बार शनिवार को प्रदेश मंत्रिमंडल और मंत्रिपरिषद की बैठकें होने जा रही हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में होने वाली इन बैठकों में पलायन की गंभीर समस्या से जूझ रहे पौड़ी जनपद के विकास को लेकर अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

विज्ञापन


बैठक में भाग लेने के लिए सरकार के सभी मंत्रियों और आला अधिकारियों ने राजधानी मुख्यालय से पौड़ी के लिए कूच कर दिया है। स्वर्ण जंयती समारोह के तहत पौड़ी जनपद में आज मैराथन दौड़, योग शिविर, माउंटेन बाइक रैली, सांस्कृतिक दलों के कार्निवाल का आयोजन हुआ और पलायन पर गोष्ठी हुई।
विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रमों का यह सिलसिला शनिवार को भी जारी रहेगा। इस बीच मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद और मंत्रिमंडल की बैठकें होंगी। इन बैठकों में कई अहम निर्णय होंगे, जिनमें पौड़ी जनपद से हो रहे पलायन को लेकर सरकार कार्ययोजना की एलान कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों बैठकों में शिरकत करने के लिए सचिवालय से अपर मुख्य सचिवों व सचिवों ने कूच कर लिया। सरकार के कुछ मंत्री भी पौड़ी के लिए रवाना हो गए। राजधानी से बाहर त्रिवेंद्र सरकार की यह दूसरी कैबिनेट बैठक है।

पहली बैठक त्रिवेंद्र सरकार ने टिहरी झील में की मरिना बोट पर की गई थी। उनसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक हरिद्वार में, विजय बहुगुणा गैरसैंण में और हरीश रावत हरिद्वार, अल्मोड़ा और केदारनाथ में कैबिनेट की बैठकें कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed