फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand By-Election 2024 Congress decide Qazi will fight from Mangalore name will be decided in Badrinath

Uttarakhand By-Election 2024: कांग्रेस ने कसी कमर, मंगलौर से काजी लड़ेंगे चुनाव, बदरीनाथ में तय होगा नाम

Mon, 10 Jun 2024 11:07 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 10 Jun 2024 11:07 PM IST
सार

उपचुनाव की घोषणा होते ही प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने मोर्चा संभाल लिया है। बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र में माहरा ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की।

विज्ञापन
Uttarakhand By-Election 2024 Congress decide Qazi will fight from Mangalore name will be decided in Badrinath
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है। मंगलौर विधानसभा सीट से काजी मोहम्मद निजामुद्दीन का चुनाव लड़ना तय है। बदरीनाथ सीट पर कांग्रेस को दमदार प्रत्याशी की तलाश है। इसके लिए कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया जा रहा है। जल्द ही प्रदेश कांग्रेस प्रत्याशियों का पैनल हाईकमान को भेजेगी।

विज्ञापन


उपचुनाव की घोषणा होते ही प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने मोर्चा संभाल लिया है। बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र में माहरा ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की। साथ ही जिताऊ प्रत्याशी को लेकर जिला के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया।
विज्ञापन


मंगलौर विधानसभा सीट में काजी मोहम्मद निजामुद्दीन टिकट के मजबूत दावेदार हैं। इस सीट हुए चुनाव में कांग्रेस व बसपा के बीच कड़ा मुकाबला रहा है। 2022 के चुनाव में काजी मात्र 598 वोट से चुनाव हार गए थे। उन्हें बसपा के सरवत करीब अंसारी ने पराजित किया। जबकि 2017 के विस चुनाव में काजी ने जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand By-Election 2024: उत्तराखंड में पहली बार हुआ ऐसा, पूरे जिले में लागू नहीं हुई आचार संहिता

बदरीनाथ सीट पर कई दावेदार
राजेंद्र भंडारी के भाजपा में शामिल होने के बाद बदरीनाथ सीट पर कांग्रेस में कई दावेदार हैं। 2022 विधानसभा चुनाव में भंडारी ने कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को हराया। लेकिन लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भंडारी को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा शामिल हुए। 2012 में भंडारी कांग्रेस में आए और कांग्रेस टिकट पर विधानसभा चुनाव जीता। लेकिन 2017 का विस चुनाव हार गए।

उपचुनाव के लिए जल्द नियुक्त होंगे ब्लाक और नगर प्रभारी
मंगलौर और बदरीनाथ सीट में कांग्रेस जल्द ब्लाक और नगर प्रभारी नियुक्त करेगी। पार्टी ओर से वरिष्ठ पदाधिकारियों को चुनाव प्रबंधन में जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

उपचुनाव में कांग्रेस मंगलौर और बदरीनाथ सीट पर जीत हासिल करेगी। मंगलौर सीट पर काजी मोहम्मद निजामुद्दीन मजबूत प्रत्याशी हैं। बदरीनाथ सीट पर प्रत्याशियों को लेकर फीडबैक लिया जा रहा है। शीघ्र ही पैनल हाईकमान को भेजा जाएगा। चुनाव के लिए कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है। बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र के लोगों में भंडारी को लेकर भारी रोष है। उपचुनाव में जनता इसका जवाब देगी।
- करन माहरा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed