फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand by election 2018 bjp munni devi wins

उत्तराखंड: थराली विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत, भाजपाइयों में खुशी की लहर

Fri, 01 Jun 2018 07:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 01 Jun 2018 07:05 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand by election 2018 bjp munni devi wins
Munni Devi BJP Candidate - फोटो : amar ujala

थराली विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज कर अपनी साख बचा ली है। भाजपा प्रत्याशी मुन्नी देवी ने 1981 मतों से थराली उपचुनाव में जीत हासिल की। भाजपा ने यहां दिवंगत विधायक मगन लाल शाह की पत्नी मुन्नी देवी को चुनाव मैदान में उतारा था।

विज्ञापन


निर्वाचन आयोग ने चुनाव नतीजे के आंकड़े जारी कर दिए हैं। आगे देखिए....

माकपा कुंवर राम      1034
कांग्रेस  जीत राम       23756
बीजेपी मुन्नी देवी शाह  25737
यूकेडी कस्वी लाल      1365
निर्दलीय बीरी राम       587
नोटा         705

पोस्टल वैलेट गणना में
बीजेपी 120
कांग्रेस 26

गुरुवार को सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना में सुबह से ही भाजपा प्रत्याशी ने बढ़त बनाए रखी। नौवें राउंड की मतगणना होने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी जीत राम के वोटों में बढ़त होने लगी, इस राउंड में कांग्रेस को 746 वोटों की बढ़त मिली। लेकिन इससे कांग्रेस को कोई खास फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन


इस सीट पर कांग्रेस की खुशी ज्यादा देर तक नहीं बनी और 13वें राउंड के बाद एक बार फिर भाजपा 1144 वोट से आगे हो गई। इसके बाद 15वें राउंड तक भाजपा ने बढ़त जारी रखी और जीत हासिल कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थराली में जीत पर देहरादून में भाजपा कार्यालय में जश्न मनाया गया। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस जीत का श्रेय जनता को दिया है। कहा कि जनता ने डेढ़ साल के कामकाज पर मोहर लगाई है।

28 मई को हुआ था मतदान

uttarakhand by election 2018 bjp munni devi wins
भाजपाइयों में खुशी की लहर
बता दें कि थराली विधानसभा उपचुनाव के लिए 28 मई को मतदान संपन्न हुआ था। कुल 53.43 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। सड़क की मांग पूरी नहीं होने से नाराज विधानसभा क्षेत्र के देवसारी के ग्रामीणों ने उपचुनाव में एक भी वोट नहीं डाला।

पिछले वर्ष 2017 संपन्न विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार मतदान प्रतिशत में 4.61 की कमी आई है। तब कुल 58.04 फीसदी वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। 

उपचुनाव के तहत विधानसभा क्षेत्र के सभी 178 बूथों पर सोमवार सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ था। इस दौरान हाटकल्याणी और सरपाणी मतदान केंद्र पर ईवीएम में कुछ तकनीकी दिक्कत आने से मतदान प्रक्रिया आंशिक रूप से प्रभावित हुई, लेकिन कुछ देर बार यहां नई मशीनें भिजवा दी गईं थी। 

यहां भाजपा की ओर से मुन्नी देवी शाह, कांग्रेस की ओर से डा. जीतराम, उक्रांद की ओर से कस्बीलाल शाह, निर्दलीय प्रत्याशी बीरीराम और माकपा की ओर से कुंवर राम मैदान में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed