फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Budget Session 2025 three ordinance and 13 bills passed in 37 hours 49 minutes of season

Uttarakhand Budget Session: 37 घंटे 49 मिनट के सदन में 13 विधेयक पास, तीन अध्यादेश भी हुए पारित

Sat, 22 Feb 2025 09:45 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 22 Feb 2025 09:45 PM IST
सार

सदन की कार्यवाही के बारे में विधानसभा सचिवालय से जारी जानकारी के मुताबिक, नियम-300 के तहत 97 सूचनाएं आईं, जिनमें से 21 स्वीकृत हुईं और 24 को सरकार के ध्यानाकर्षण के लिए भेजा गया।

विज्ञापन
Uttarakhand Budget Session 2025 three ordinance and 13 bills passed in 37 hours 49 minutes of season
सदन में वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा बजट सत्र की कार्यवाही 37 घंटे 49 मिनट चली। इस अवधि में 13 विधेयक और तीन अध्यादेश सदन में पारित हुए। 15 विभागों के प्रतिवेदन सदन में रखे गए। उत्तराखंड राज्य खेल विवि विधेयक 2024 को सरकार ने वापस ले लिया।

विज्ञापन


सदन की कार्यवाही के बारे में विधानसभा सचिवालय से जारी जानकारी के मुताबिक, नियम-300 के तहत 97 सूचनाएं आईं, जिनमें से 21 स्वीकृत हुईं और 24 को सरकार के ध्यानाकर्षण के लिए भेजा गया। नियम-53 के तहत 55 सूचनाएं आईं, जिनमें से छह स्वीकृत हुईं और 11 के सरकार के ध्यानाकर्षण के लिए भेजा गया। नियम-58 के तहत 26 सूचनाएं आईं, जिनमें से 14 स्वीकृत हुईं और छह को सरकार के ध्यानाकर्षण के लिए भेजा गया। नियम-310 के तहत चार सूचनाएं आईं, जो नियम-58 के अंतर्गत सुनी गई।

विज्ञापन

Uttarakhand Budget Session: एक लाख करोड़ से ज्यादा का बजट पास, सत्र की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन

ये विधेयक हुए पारित

- उत्तराखंड नगर निकायों एवं प्राधिकरणों के लिए विशेष प्रावधान (संशोधन) विधेयक-2025
- उत्तराखंड निक्षेपक (जमाकर्ता) हित संरक्षण (वित्तीय अधिष्ठानों में) (निरसन) विधेयक-2025
- उत्तराखंड राज्य विधानसभा (सदस्यों की उपलब्धियां और पेंशन) (संशोधन) विधेयक-2025
- उत्तराखंड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय विधेयक-2025
- उत्तराखंड निरसन विधेयक-2025
- उत्तराखंड नगर एवं ग्राम नियोजन तथा विकास (संशोधन) विधेयक-2025
-उत्तराखंड लोक सेवा (कुशल खिलाड़ियों के लिए क्षैतिज आरक्षण) (संशोधन) विधेयक-2025
- उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश लोक सेवा शारीरिक रूप से विकलांग, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रित और पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षण) अधिनियम 1993 (संशोधन) विधेयक-2025

- उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश जमींदारी विनाश और भूमि व्यवस्था अधिनियम 1950) (संशोधन) विधेयक-2025
- उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक-2025
- उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम, 1959) (संशोधन) विधेयक प्रवर समिति द्वारा मूलरूप में यथासंस्तुत
- उत्तराखंड विनियोग विधेयक-2025

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed