फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand Budget Session 2021: Congress Protest in gairsain Against Lathicharge

उत्तराखंड बजट सत्र 2021: विधानसभा के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी, हरीश रावत बोले- सीएम घाट जाएं और लोगों से माफी मांगें

Wed, 03 Mar 2021 10:39 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भराड़ीसैंण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भराड़ीसैंण Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 03 Mar 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Budget Session 2021: Congress Protest in gairsain Against Lathicharge
विधानसभा के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला

गैरसैंण के दिवालीखाल में लाठीचार्ज की घटना पर कांग्रेस विधायकों ने बुधवार को भी अपना विरोध जारी रखा। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पूर्व परिसर में उन्होंने सांकेतिक धरना दिया। सुबह करीब साढ़े 10 बजे कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह, गोविंद सिंह कुंजवाल, करन माहरा, काजी निजामुद्दीन, हरीश धामी, ममता राकेश, फुरकान अहमद, राजकुमार और आदेश चौहान हाथों में लोकतंत्र चाहिए, लट्ठ तंत्र नहीं चाहिए जैसे नारे लिखे पोस्टर लेकर विधानसभा भवन के सामने पहुंचे।

विज्ञापन


वहां वे धरने पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने लाठीचार्ज के विरोध में नारेबाजी की। कुछ मिनट बाद नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश भी धरने में शामिल हो गईं। सदन की कार्यवाही शुरू होने तक कांग्रेस विधायकों का धरना जारी रहा। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री घाट जाएं और लोगों से माफी मांगें 
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मांग की कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को घाट जाकर सड़क चौड़ीकरण का शिलान्यास करना चाहिए और वहां लोगों से माफी मांगनी चाहिए। यदि वह ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें हाईकोर्ट के जज से कम की जांच मंजूर नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भराड़ीसैंण पहुंचे हरीश रावत ने विधानमंडल भवन के सामने मीडिया कर्मियों से बातचीत की। उन्होंने दिवालीखाल में लाठीचार्ज को शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री घाट जाएं और सड़क चौड़ीकरण का शिलान्यास करें और वहां भाई बहनों से माफी मांगें।

उन्होंने चुटकी ली कि एक रावत से काम न चले तो दो-तीन रावत हैं, उन्हें भी ले जाएं। मैं भी आने को तैयार हूं। उनसे यह भी कहें हमने आप पर मुकदमा लगाया, मेरी सरकार अफसोस जाहिर करती है और एफआईआर वापस लेती है। घायलों को सरकार आर्थिक सहायता दे। भविष्य के लिए ऐसा पाप कर्म न करने का वादा करे। यदि यह सब नहीं कर सकते हैं। हाईकोर्ट के जज से कम की जांच नहीं मानेंगे।

सेलिब्रेशन तब होता है जब जनता शामिल होती है

भराड़ीसैंण में ग्रीष्मकालीन राजधानी के एक साल पूरा होने के जश्न पर हरीश रावत ने कहा कि अपने मियां मिट्ठू कितने ही बन लें। सेलिब्रेशन तो तब है, जब जनता उसमें शामिल हो। उन्होंने तंज किया कि यह सेलिब्रेशन इतना बढ़ा है कि सुरक्षा के लिए केवल डंडों से संतोष नहीं अपनी सुरक्षा के लिए कंटीले तार लगाकर रखे हैं। वह मोदी के आदर्श शिष्य हैं, जिस तरह से दिल्ली में कंटीले तार लगाए थे, आज इन्होंने भराड़ीसैंण में भी कंटीले तार भी दिखा दिए। 

भराड़ीसैंण में जहां छोड़कर गए थे, वहीं पर रखा है
उन्होंने कहा कि त्रिवेंद्र रावत बड़े ईमानदार हैं। भराड़ीसैंण को जहां पर छोड़कर गया था, वहीं पर रखा हुआ है। कुछ पत्थर, कुछ मिट्टी गजबजा गई है। इसके लिए मैं उनकी सराहना करता हूं। आप लिख देना फिर हरीश रावत ने तारीफ की।

ग्रीष्मकालीन राजधानी में डेढ़ महीने बैठे सरकार
उन्होंने कहा कि भराड़ीसैंण को तब तक ग्रीष्मकालीन राजधानी कहने का हक नहीं है, जब तक सरकार यहां नहीं बैठती। उन्होंने कहा कि सरकार कम से डेढ़ महीने तो यहां बैठे। वरना उनको ग्रीष्मकालीन राजधानी शब्द इस्तेमाल करने का हक नहीं है। 

हमें लठैतों का राज्य नहीं चाहिए
हरीश रावत ने कहा कि गांव के लोग अपना दुख रोने के लिए आए थे। भराड़ीसैंण आकर उन्हें लाठियां मिली। यह लट्ठबाजों का राज्य नहीं है। हमें लठैतों का राज्य नहीं चाहिए। 

मैं तो खाली छौंक लगाने आया हूं
अचानक भराड़ीसैंण पहुंचने पर हरीश रावत ने कहा कि मैं तो खाली छौंक लगाने आया हूं। बाकी तो सब तैयारी कांग्रेस विधायकों ने की है।  

पहले निशाना साधा, फिर मिलकर ठहाके लगाए
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पहले मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पर निशाना साधा और फिर उनसे मिलने भी पहुंच गए। मेल मिलाप के दौरान सीएम, स्पीकर, नेता प्रतिपक्ष, भाजपा और कांग्रेस विधायकों के साथ उन्होंने खूब ठहाके भी लगाए। 

हरीश पर बरसे मुन्ना, बोले गुनहगार आप हैं

प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता मुन्ना सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि घाट ब्लाक में सड़क चौड़ीकरण का राजनीतिकरण करने का प्रयास दुर्भाग्यपूर्ण है। मुख्यमंत्री न केवल घाट ब्लाक बल्कि उत्तराखंड के सभी ब्लाक मुख्यालयों की सड़कों का चौड़ीकरण की घोषणा कर चुके हैं।

हरीश रावत यह कहते हैं कि मैंने अपनी सरकार के कार्यकाल में सड़क की घोषणा की थी। चौहान ने सवाल दागा कि उन्होंने घोषणा की थी, तो सड़क क्यों नहीं बनाई? उन्होंने रावत पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हम लिखकर दे रहे हैं कि त्रिवेंद्र सिंह रावत यह घोषणा अपनी सरकार के कार्यकाल में पूरा करेंगे।

लाठीचार्ज मामले को गरमाने में जुटी कांग्रेस
नंदप्रयाग-घाट सड़क चौड़ीकरण की मांग कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को कांग्रेस खासी सक्रिय रही। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह खुद ही लाठीचार्ज में घायल बसंती नेगी से मिले। देहरादून में सूर्यकांत धस्माना ने अनशन किया और अन्य स्थानों पर भी कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्र में जायज मांग कर रहे लोगों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। लाठीचार्ज करते हुए पुलिस ने महिलाओं को भी नहीं बख्शा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस इस मामले में खामोश नहीं बैठेगी। इस मामले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed