फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Budget 2023 Session Gairsain More than 600 questions will test the government in the House

Uttarakhand Budget: सदन में सरकार की परीक्षा लेंगे 600 से अधिक प्रश्न, गैरसैंण में 13 मार्च से होगा बजट सत्र

Thu, 09 Mar 2023 10:17 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 09 Mar 2023 10:17 PM IST
सार

गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में 13 से 18 मार्च तक बजट सत्र चलेगा। सत्र की तैयारियों का जायजा लेने के लिए विधानसभा के प्रभारी सचिव हेम पंत भी शुक्रवार को भराड़ीसैंण जाएंगे। सदन के बैठने की व्यवस्था, साउंड सिस्टम, बिजली, पानी व्यवस्था को देखेंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand Budget 2023 Session Gairsain More than 600 questions will test the government in the House
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा सचिवालय ने बजट सत्र को व्यवस्थित और सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। वहीं, पक्ष और विपक्ष के विधायकों की ओर से भेजे गए 600 से अधिक प्रश्न सदन में सरकार की परीक्षा लेंगे। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में 13 मार्च से बजट सत्र शुरू होगा।

विज्ञापन

बजट सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय को अब तक विधायकों के 600 से अधिक सवाल प्राप्त हो चुके हैं। सदन में प्रश्न काल के दौरान विधायकों की ओर से उठाए प्रश्न भी सरकार की परीक्षा लेंगे। उधर, सरकार ने भी सदन में सवालों का जवाब देने के लिए होम वर्क पूरा कर लिया है।

विज्ञापन

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में 13 से 18 मार्च तक बजट सत्र चलेगा। सत्र की तैयारियों का जायजा लेने के लिए विधानसभा के प्रभारी सचिव हेम पंत भी शुक्रवार को भराड़ीसैंण जाएंगे। सदन के बैठने की व्यवस्था, साउंड सिस्टम, बिजली, पानी व्यवस्था को देखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Budget 2023: बजट सत्र के दौरान कर्मचारियों के अवकाश पर रोक, मुख्य सचिव ने दिए दिशा-निर्देश

गैरसैंण में व्यवस्थाएं पूरी, बेहतर ढंग से चलेगा सदन

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने बताया कि ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में बजट सत्र बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गईं हैं। गैरसैंण में पहले भी बजट सत्र हुए हैं। विधानसभा सचिवालय का सिस्टम बजट सत्र के लिए पूरी तरह से तैयार है। सत्र के दौरान कानून व्यवस्था बनाने के लिए पहले ही उच्च अधिकारियों के साथ बैठक हो चुकी है। इस बार विधायकों और अधिकारियों को संपर्क अधिकारी नहीं दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed