फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Budget 2023 Politics on Gairsain Demand for a provision of 2500 crores in budget

गैरसैंण पर सियासत: ग्रीष्मकालीन राजधानी के लिए बजट में 2500 करोड़ के प्रावधान की मांग, सीएम को लिखा पत्र

Fri, 10 Mar 2023 10:51 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 10 Mar 2023 10:51 AM IST
सार

कर्णप्रयाग विस के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने भराडीसैंण विधानसभा में 13 मार्च से आहूत सत्र के दौरान पेश होने वाले बजट में गैरसैंण के विकास के लिए आगामी वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 2500 करोड़ रुपये की व्यवस्था करने का अनुरोध किया। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री से मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित कमेटी के स्तर पर प्रभावी कार्रवाई की अपेक्षा भी की।

विज्ञापन
Uttarakhand Budget 2023 Politics on Gairsain Demand for a provision of 2500 crores in budget
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के विकास के लिए बजट में 2500 करोड़ रुपये का प्रावधान करने की मांग उठाई गई है। यह मांग उठाने वाले कर्णप्रयाग विस के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर नौ नवंबर 2020 में तत्कालीन मुख्यमंत्री की उस घोषणा का जिक्र किया है, जिसमें गैरसैंण के भावी विकास के लिए 10 वर्षों में 25 हजार करोड़ रुपये खर्च करने की बात कही गई थी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना दिवस पर ही सीएम ने गैरसैंण के विकास के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाने की भी घोषणा की थी। इस कमेटी में प्रमुख सचिव वन, आवास, शहरी विकास, पेयजल, सिंचाई, वित्त और मुख्यमंत्री के तत्कालीन विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते को सदस्य सचिव बनाया गया था।
विज्ञापन


पत्र में नेगी ने भराडीसैंण विधानसभा में 13 मार्च से आहूत सत्र के दौरान पेश होने वाले बजट में गैरसैंण के विकास के लिए आगामी वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 2500 करोड़ रुपये की व्यवस्था करने का अनुरोध किया। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री से मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित कमेटी के स्तर पर प्रभावी कार्रवाई की अपेक्षा भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Joshimath: केंद्र से मांगे दो हजार करोड़ रुपये, दिल्ली में सम्मेलन आज, गरमाएगा जोशीमठ भू-धंसाव का मुद्दा

इन प्रमुख परियोजनाओं पर तेजी की लाने जरूरत

झीलः गैरसैंण और भराडीसैंण में पीने के पानी आवश्यकता को पूरा करने के लिए एक झील बनाई जानी है। पूर्व विधायक नेगी के मुताबिक इस झील के निर्माण के लिए सभी जरूरी एनओसी व शर्तें पूरी हो गई थीं लेकिन कि प्रस्ताव वित्त विभाग में अटका है। परियोजना पर करीब 150 करोड़ रुपये की लागत आनी है।

पार्किंगः गैरसैंण में पार्किंग निर्माण के लिए नगर पालिका को दस नाली भूमि दी गई थी। करीब 14 करोड़ की लागत से पार्किंग का निर्माण होना है। यह काम पेयजल निगम के पास है।

मिनी सचिवालयः भराड़ीसैंण में मिनी सचिवालय भवन निर्माण के लिए शिलान्यास हो चुका है। नेगी के मुताबिक वेबकॉज कार्यदायी एजेंसी को तीन करोड़ रुपये दिए भी जा चुके हैं। इसकी कुछ धनराशि देहरादून के जिलाधिकारी पीएलए में भी रखी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed