फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Budget 2023: Ministers MLAs will not get liaison officer

Uttarakhand Budget 2023: मंत्रियों-विधायकों को नहीं मिलेंगे संपर्क अधिकारी, बिना ID वाहनों की एंट्री नहीं

Tue, 28 Feb 2023 09:06 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 28 Feb 2023 09:06 PM IST
सार

13 मार्च से शुरू होने जा रहे पांचवीं विधानसभा के बजट सत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने विधानसभा भवन में शासन, पुलिस प्रशासन और विभागों के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की।

विज्ञापन
Uttarakhand Budget 2023: Ministers MLAs will not get liaison officer
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गैरसैंण में विधानसभा के ग्रीष्मकालीन सत्र के दौरान मंत्रियों, विधायकों, अधिकारियों को संपर्क अधिकारी नहीं मिलेंगे। वहीं, विधानसभा में प्रवेश के लिए मंत्री के दो और विधायक के एक आगंतुक ही मान्य होंगे। बजट सत्र के दौरान विधानसभा के कर्मचारियों को भी बिना प्रवेशपत्र वाहन भीतर ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन


Uttarakhand: यूट्यूबर स्वाति नेगी को हाईकोर्ट से राहत, किसी भी तरह की जांच पर लगी रोक, पढ़ें पूरा मामला
विज्ञापन


मंगलवार को 13 मार्च से शुरू होने जा रहे पांचवीं विधानसभा के बजट सत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने विधानसभा भवन में शासन, पुलिस प्रशासन और विभागों के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने विधानसभा सचिवालय और पुलिस विभाग के अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाकचौबंद रखने के निर्देश दिए। बैठक में तय किया गया कि विस सत्र के दौरान विस के कर्मचारी भी बिना वाहन प्रवेशपत्र के विधानसभा परिसर में वाहन नहीं ले जा सकेंगे। विधायकों की सिफारिश पर एक और मंत्रियों की सिफारिश पर दो आगंतुकों को प्रवेशपत्र जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी अधिकारी, मंत्री और विधायकों को संपर्क अधिकारी (एलओ) नहीं दिए जाएंगे। उन्होंने स्कूल और कॉलेज के छात्रों को सदन की कार्रवाई देखने के लिए आमंत्रित करने को कहा। सत्र की कार्यवाही की वीडियो रिकॉर्डिंग व वेब कास्टिंग सूचना एवं लोक संपर्क विभाग व आईटीडीए की ओर से की जाएगी। सत्र के दौरान अग्निशमन दल के अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

चिकित्सा विभाग आवश्यक चिकित्सा दल, दवाओं, एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करेगा। निर्बाध विद्युत आपूर्ति, स्वच्छ पेयजल और सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। बैठक में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, महानिदेशक सूचना एवं जनसंपर्क बंशीधर तिवारी, मंडलायुक्त गढ़वाल सुशील कुमार, एडीजी लॉ एंड आर्डर वी मुरुगेशन, एडीजी इंटेलिजेंस एपी अंशुमन, आईजी गढ़वाल केएस नगन्याल, एसपी चमोली पीएस डोभाल, अपर सचिव आईटी विजय कुमार सहित शासन-प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

महिला स्वयं सहायता समूह लगाएगा स्थानीय व्यंजनों का स्टॉल
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने जिलाधिकारी चमोली को महिला स्वयं सहायता समूहों की ओर से निर्मित स्थानीय व्यंजनों के स्टॉल विधानसभा परिसर में लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह को इससे बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed