फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Bolero accident in Uttarkashi three died and seven passengers injured

उत्तराखंडः उत्तरकाशी में बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में तीन की मौत और सात यात्री घायल

Fri, 29 Nov 2019 11:19 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 29 Nov 2019 11:19 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand: Bolero accident in Uttarkashi three died and seven passengers injured
सड़क दुर्घटना - फोटो : एएनआई फाइल फोटो

उत्तरकाशी के भटवाड़ी में देर रात एक बोलेरो वाहन दुर्घटनागस्त हो गया। हादसे में तीन की मौत हो गई है और छह यात्रियों के घायल होने की खबर है। एक और स्थानीय राहत बचाव कार्य करते वक्त घायल हुआ।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गुरुवार देर रात 10 बजकर 45 मिनट पर भटवाड़ी के द्वारी-पाही मोटर मार्ग पर शादी से लौट रही एक बोलेरो वाहन संख्या यूके 10 टीए 0403 अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। वाहन में 9 लोग सवार थे। वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना की सूचना पर एसडीआरएफ और पुलिस टीम ने देर रात में ही राहत-बचाव कार्य किया गया। राहत बचाव कार्य करते वक्त एक स्थानीय फिसल गया और घायल हो गया। घायलों को 108 के जरिए अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन


दो लोगों को गंभीर और अन्य सात घायलों को प्राथामिक स्वास्थ्य केंद्र भटवाड़ी पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार देने के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। रास्ते में दो गंभीर घायलों की मौत हो गई। बाकी सात घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना पर देर रात डीएम आशीष चौहान भी घटना स्थल पर पहुंचे। विधायक गोपाल रावत ने भी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतकों और घायलों के नाम

मृतकों के नाम :
- महेंद्र पाल पुत्र राजेंद्र सिंह उम्र 35 साल निवासी ग्राम लाटा (चालक)
- अत्तर सिंह पुत्र इंद्र सिंह उम्र 50 साल निवासी ग्राम गोरशाली
- अनुप रावत पुत्र यशपाल सिंह उम्र 35 साल निवासी ग्राम लाटा

घायलों के नाम :
- बचेंद्र सिंह पुत्र जब्बर सिंह उम्र 39 साल निवासी लाटा 

- महेंद्र सिंह पुत्र बिजन सिंह उम्र 42 साल निवासी लाटा
- राजपाल राणा पुत्र मदन सिंह उम्र 35 साल निवासी गोरशाली
- नरेंद्र सिंह पुत्र जगत सिंह उम्र 35 साल निवासी लाटा
- यशवंत सिंह पुत्र गजेंद्र सिंह उम्र 45 साल निवासी गोरशाली
- राजेंद्र सिंह पुत्र रघुवीर सिंह उम्र 50 साल निवासी गोरशाली
- आशीष पुत्र शूरवीर सिंह निवासी लाटा (राहत-बचाव कार्य करते वक्त घायल हुआ)

तेज रफ्तार बस डिवाडर पर चढ़ी, अटकी सांसें

वहीं हरिद्वार में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के ठीक सामने उस वक्त बड़ा हादसा होते होते बचा जब एक कार को बचाने के प्रयास में बस पलटने से बच गई। बस डिवाइडर पर चढ़ने के बाद रुक गई। बस में 40 यात्री सवार थे। दुर्घटना बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे घटित हुई। 

रुड़की की ओर से आ रही छुटमलपुर डिपो की बस जैसे ही गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पास पहुंची तो दूसरी दिशा से कट से होते हुए एक कार बस के सामने आ गई। कार को बचाने के प्रयास में चालक ने बस का स्टेयरिंग दूसरी तरफ काट दिया।

बस डिवाइडर पर चढ़ने के बाद रुक गई। बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई, लेकिन किसी को कोई चोट नहीं आई। कार चालक मौके से भाग निकलने में कामयाब रहा।

रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर एक अज्ञात व्यक्ति की मौत

वहीं रुद्रपुर में काशीपुर रोड पर फ्लाईओवर के नीचे रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। रानीखेत एक्सप्रेस रुद्रपुर से काठगोदाम जा रही थी।

 

सूचना पर आरपीएफ दरोगा गुलाब सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि ट्रेन से शव दो हिस्सों में कट गया है। पुलिस को मौके से एक मोबाइल मिला है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed