फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand Boiled egg and banana will be available in Anganwadi centers under Bal Palash Yojana

उत्तराखंडः बाल पालाश योजना के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में मिलेगा उबला अंडा और केला

Tue, 31 Dec 2019 02:25 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal चंदन बंगारी, अमर उजाला, रुद्रपुर
चंदन बंगारी, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 31 Dec 2019 02:25 PM IST
सार

  •  20,067 केंद्रों पर 3 से 6 साल के बच्चों को मिलेगा अतिरिक्त पोषाहार

विज्ञापन
uttarakhand Boiled egg and banana will be available in Anganwadi centers under Bal Palash Yojana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों में तीन से छह साल तक के बच्चों को अतिरिक्त पोषाहार के रूप में हफ्ते में दो दिन उबला अंडा और दो दिन केला दिया जाएगा। बाल पालाश योजना के तहत पोषाहार बच्चों को मिलेगा।

विज्ञापन


केंद्रों को अंडे और केले के लिए मुख्यमंत्री बाल पोषण योजना के मद से अलग से बजट दिया जाएगा। इस संबंध में निदेशक ने सभी जिलों को योजना के संचालन के लिए पत्र भेजा है। हालांकि यूएसनगर के केंद्रों में दो महीनों से हफ्ते में दो दिन उबला अंडा और केला दिया जा रहा है। 
विज्ञापन


दरअसल,आंगनबाड़ी केंद्रों में तीन से छह वर्ष के बच्चों को कुक्ड फूड दिया जाता है। इसमें नाश्ते के साथ ही दोपहर का भोजन दिया जाता है। मुख्यमंत्री बाल पोषण अभियान के तहत अब प्रदेश के 14947 आंगनबाड़ी केंद्र और 5120 मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को उबला अंडा और केला दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिव उत्तराखंड शासन सौजन्या ने इस संबंध में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की निदेशक को पत्र भेजा है। इसमें कहा है कि हर सप्ताह बुधवार और शनिवार को बच्चों को उबला अंडा और सोमवार, मंगलवार को केला उपलब्ध कराया जाए। अंडा न खाने वाले बच्चों को उसकी जगह केला दिया जाएगा। यह निर्देश दिए कि यदि क्षेत्र में केला उपलब्ध नहीं है तो केले की जगह स्थानीय मौसमी फल खिलाया जाए। मौसमी फल की दर पांच रुपये से अधिक न हो।

आंगनबाड़ी केंद्रों की माता समितियां महिला स्वयं सहायता समूहों या अन्य उपलब्ध स्त्रोत से अंडा और केला खरीदेंगी। अंडे को उबालने और खिलाते समय स्वच्छता का विशेष ख्याल रखा जाए। हर जिले में विभाग कमेटी का गठन करे और कमेटी सदस्य केंद्रों में जाकर अंडा और केला की पौष्टिकता का सुपरविजन करेंगे।

निदेशक झरना कमठान ने इस संबंध में सभी डीएम और डीपीओ को पत्र जारी किया है। डीपीओ उदय प्रकाश ने बताया कि सभी केंद्रों को योजना का तत्काल क्रियान्वयन के लिए निर्देशित कर दिया है। योजना में दी जाने वाली धनराशि माता समिति के खाते में अंतरित की जाएगी। 

तो जिले में बच्चों को चार दिन मिलेगा अंडा

यूएसनगर के आंगनबाड़ी केंद्रों में वितरित कुक्ड फूड में अंडा या केला अक्तूबर में शामिल किया जा चुका है। अब पालाश योजना में भी बच्चों को अंडा और केला देने का प्रावधान किया गया है। डीपीओ उदय प्रकाश ने बताया कि पालाश योजना में बच्चों को अंडा दिया जाना है। कुक्ड फूड के मीनू में पहले से अंडा या केला दिया जा रहा है, वो जारी रहेगा। चार दिन अब बच्चों को अंडा मिलेगा।


आंगनबाड़ी केंद्रों को दिए जाएंगे चूल्हे और सिलिंडर 

आंगनबाड़ी केंद्रों को बच्चों के लिए भोजन बनाने के लिए विभाग चूल्हे और सिलिंडर देने जा रहा है। इसके लिए जल्द ही विभाग जिलों को बजट जारी करेगा। इसके अलावा हफ्ते में चार दिन नाश्ते में बच्चों को दूध देने पर भी विचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed