फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Board result failed students will get a chance to pass For the first time read more Update

Uttarakhand Board: अच्छी खबर...20800 फेल छात्रों को मिलेगा पास होने का मौका, पहली बार होगी अंक सुधार परीक्षा

Fri, 26 May 2023 02:39 PM IST
रेनू सकलानी बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 26 May 2023 02:39 PM IST
सार

हाईस्कूल का कुल परीक्षाफल 85.17 और इंटरमीडिएट का 80.98 प्रतिशत रहा है। 12वीं में 23565 परीक्षार्थी फेल हुए हैं। जबकि 18954 दसवीं पास नहीं हो पाए। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक फेल और पास छात्र-छात्राओं से जल्द ही विकल्प लेकर अंक सुधार परीक्षा कराई जाएगी।

विज्ञापन
Uttarakhand Board result failed students will get a chance to pass For the first time read more Update
परीक्षा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश सरकार के फैसले से इस बार पहली बार ऐसा होगा जब उत्तराखंड बोर्ड की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा में फेल 20800 छात्र-छात्राओं को पास होने का मौका मिलेगा। हाईस्कूल में 12800 छात्र-छात्राएं दो और इंटरमीडिएट में 8000 छात्र-छात्राएं एक विषय में फेल हैं। इन छात्रों के साथ ही परीक्षा में पास हुए ढाई लाख उन छात्रों के सामने अंक सुधार का अवसर है, जिन्हें लगता है उन्हें परीक्षा में औसत से कम अंक मिले हैं।

विज्ञापन

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा का बृहस्पतिवार को परिणाम घोषित हो गया। हाईस्कूल का कुल परीक्षाफल 85.17 और इंटरमीडिएट का 80.98 प्रतिशत रहा है। 12वीं में 23565 परीक्षार्थी फेल हुए हैं। जबकि 18954 दसवीं पास नहीं हो पाए। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक फेल और पास छात्र-छात्राओं से जल्द ही विकल्प लेकर अंक सुधार परीक्षा कराई जाएगी।

विज्ञापन

छात्र-छात्राओं के पास होंगे दो विकल्प
अंक सुधार के लिए छात्र-छात्राओं को एक और फेल छात्रों को पास होने के लिए तीन अवसर दिए जाएंगे। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक फेल छात्रों को पहला मौका परीक्षा परिणाम आने के बाद दिया जाएगा। अंक सुधार परीक्षा के साथ ये छात्र परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। ये छात्र तब भी पास नहीं हुए तो फेल छात्र-छात्राओं के पास दूसरा मौका वर्ष 2024-25 की परीक्षा का होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस परीक्षा में इन छात्र-छात्राओं के पास दो विकल्प होंगे। पहला विकल्प यह होगा कि वे केवल अपने फेल विषयों की परीक्षा दें व दूसरा विकल्प होगा कि इन विषयों को छोड़कर वे सभी विषयों की परीक्षा दें। यदि ये छात्र तब भी पास नहीं हुए तो इन्हें तीसरा व अंतिम अवसर 2024-25 की अंक सुधार परीक्षा में बैठने का दिया जाएगा।

पिछले साल की तुलना में 12 वीं का परीक्षाफल रहा खराब

उत्तराखंड बोर्ड का परीक्षाफल पिछले साल की तुलना में इस बार खराब रहा है। पिछले साल 2022 का परीक्षाफल 82.63 प्रतिशत रहा। जबकि इस साल का परीक्षाफल 80.98 प्रतिशत रहा है। इसमें संस्थागत का 81.46 और व्यक्तिगत का 64.28 प्रतिशत रहा है।

ये भी पढ़ें...Hemkund Sahib Yatra: बर्फबारी ने यात्रा पर लगाया ब्रेक, आस्था पथ से बर्फ हटाने में जुटे गुरुद्वारे के सेवादार

सरकार एक और दो विषय मेें फेल छात्र-छात्राओं को पास होने का मौका देगी। विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में जल्द ही बैठक कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। - डॉ.धन सिंह रावत, शिक्षा मंत्री
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed