{"_id":"68051704378d43c5a80f91fa","slug":"uttarakhand-board-result-2025-thousands-of-failed-students-now-will-get-three-chances-to-pass-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Board Result: हजारों फेल छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर, पास होने के लिए मिलेंगे अब तीन मौके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Board Result: हजारों फेल छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर, पास होने के लिए मिलेंगे अब तीन मौके
Mon, 21 Apr 2025 01:30 AM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 21 Apr 2025 01:30 AM IST
सार
Uttarakhand Board Result 2025: हाईस्कूल में 10 हजार और इंटरमीडिएट में 18 हजार परीक्षार्थी फेल हुए हैं। हाईस्कूल में दो विषय में एवं इंटरमीडिएट में एक विषय में फेल छात्र-छात्राओं को उत्तीर्ण होने के लिए तीन मौके दिए जाएंगे।
विज्ञापन
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में इस साल 28 हजार छात्र फेल हो गए। इन फेल छात्रों में से हजारों छात्र-छात्राओं को उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर की ओर से उत्तीर्ण होने के लिए एक नहीं बल्कि तीन मौके दिए जाएंगे।
विज्ञापन
इंटरमीडिएट परीक्षा में इस साल 106345 और हाईस्कूल में 1098559 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर के अपर सचिव बृहमोहन रावत के मुताबिक हाईस्कूल में 10 हजार और इंटरमीडिएट में 18 हजार परीक्षार्थी फेल हुए हैं।
विज्ञापन
UK Board Result: हिंदी ने रोकी 6431 छात्र-छात्राओं की राह, 10वीं में 3582, 12वीं में 2849 परीक्षार्थी हुए फेल
विज्ञापन
हाईस्कूल में दो विषय में एवं इंटरमीडिएट में एक विषय में फेल छात्र-छात्राओं को उत्तीर्ण होने के लिए तीन मौके दिए जाएंगे। फेल छात्रों से इसी महीने परीक्षा फार्म भरवाए जाएंगे। जिनकी जुलाई में परीक्षा होगी। इसके बाद दूसरा मौका 2026 की मुख्य परीक्षा के दौरान और तीसरा मौका इस परीक्षा के बाद दिया जाएगा। छात्र अंक सुधार के लिए भी परीक्षा दे सकते हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन