उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट: 10वीं में फेल होने पर छात्रा ने की आत्महत्या, एक छात्र अस्पताल में भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा का परिणाम आते ही क्षेत्र में हाईस्कूल के एक छात्र ने फेल होने पर जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
खुदागंज निवासी एक छात्र यहां रामकुमारी विद्या मंदिर इंका में हाईस्कूल का विद्यार्थी है। बृहस्पतिवार दोपहर बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आने पर उक्त छात्र फेल हो गया। इससे आहत होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया।
अस्पताल में डॉ. केसी पंत ने बताया कि प्राथमिक इलाज के बाद छात्र की हालत में सुधार है। बताया गया कि छात्र की मां अध्यापिका है। वहीं, खटीमा की ही इंटर की एक छात्रा ने जहर खाकर जान दे दी। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। बृहस्पतिवार सुबह उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट आने पर चकरपुर क्षेत्र के अंतर्गत खेतलसंडा मुस्ताजर बूढ़ाबाग निवासी इंटरमीडिएट की 17 वर्षीय एक छात्रा को उसके फेल होने की जानकारी मिली।
फेल होने के सदमे में छात्रा ने घर पर ही जहरीला पदार्थ खा लिया। जानकारी होने पर परिजन उसे तत्काल सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक छात्रा की मां गांव में ही छोटी सी परचून की दुकान और मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करती है। छात्रा के पिता की मौत पूर्व में ही हो चुकी है। परिवार में मृतका तीन बहनों में सबसे बड़ी थी। ब्यूरो
हाईस्कूल में अनंता, इंटर में शताक्षी प्रदेश टॉपर
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में बेटियों का दबदबा कायम रहा। हाईस्कूल में एसवीएमआईसी नथुवावाला देहरादून की छात्रा अनंता सकलानी ने 99 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। इंटरमीडिएट में एसवीएमआईसी चिन्यालीसौड़ उत्तरकाशी की छात्रा शताक्षी तिवारी ने 98 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में टॉप किया।
हाईस्कूल में एसवीएमआईसी आवास विकास ऋषिकेश देहरादून के अर्पित बर्थवाल 98.60 फीसदी अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। एसवीएम इंटर कॉलेज सितारगंज की छात्रा सुरभि गहतोड़ी 98.40 फीसदी अंकों के साथ प्रदेश में तीसरे तो कुमाऊं में पहले स्थान पर रही।
इंटर में एसवीएमआईसी चिन्यालीसौड़ उत्तरकाशी के ही सक्षम 97.80 फीसदी अंकों के साथ दूसरे और केएन उप्रेती राजकीय मॉडल इंटर कालेज पिथौरागढ़ के हरीश सिंह बोहरा 96.80 फीसदी अंकों के साथ प्रदेश में तीसरे और कुमाऊं में पहले स्थान पर रहे।
यहां बोर्ड मुख्यालय में ठीक 10.30 बजे हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट का परीक्षाफल उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सभापति राकेश कुंवर ने घोषित किया। सभापति ने बताया कि इस बार हाईस्कूल के परीक्षाफल में 1.86 प्रतिशत जबकि इंटरमीडिएट में 1.16 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।