उत्तराखंड बोर्ड में 10 वीं टॉपर रहे इस छात्र की सोच को जानकर सलाम करेंगे, करना चाहते हैं ये काम
उत्तराखंड हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में प्रदेश स्तर में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्र जतिन की सोच जानकार आप भी सलाम करेंगे। जतिन जतिन पुष्पवाण सरस्वती विद्या मंदिर ऊखीमठ के छात्र हैं। वह सिविल सेवा में करियर बनाकर पहाड़ की सेवा करना चाहते हैं।
रणवीर सिंह और शर्मिला के पुत्र जतिन का कहना है कि नियमित अध्ययन से ही लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। बेहतर मुकाम हासिल करने के लिए कम से कम 7 घंटे प्रतिदिन पढ़ाई जरूरी है।
सभी विषयों का तय समय में नियमित अध्ययन जरूरी है। कहा कि वे हरसंभव प्रयास करेंगे कि इंटरमिडिएट स्तर पर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त करें। लक्ष्य को हासिल करने के लिए अपने अध्ययन की रूपरेखा तैयार करेंगे।
साथ ही सिविल सेवा की तैयारी भी करेंगे। कहा कि वे पहाड़ के दूरस्थ गांवों में लोगों की सेवा करन चाहते हैं। छात्र ने अपने सफलता के लिए माता-पिता से मिले सहयोग और गुरूओं के मार्गदर्शन को श्रेय दिया।
जतिन के पिता की मुख्य बाजार में किराना स्टोर है। जबकि माता शर्मिला देवी गृहणी हैं। माता-पिता का कहना है कि बेटी की इस उपलब्धि ने उन्हें नई पहचान दी है। बेटे की पढ़ाई के लिए जो बेहतर होगा, उसे उपलब्ध कराने का हरसंभव प्रयास करेंगे।