{"_id":"5b0bc7514f1c1bf36e8b4efa","slug":"uttarakhand-board-result-2018-10th-all-student-fail-in-this-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक : इस स्कूल में हाईस्कूल कक्षा के सभी छात्र फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक : इस स्कूल में हाईस्कूल कक्षा के सभी छात्र फेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंपावत
Updated Mon, 28 May 2018 02:42 PM IST
विज्ञापन
result
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड बोर्ड में हाईस्कूल का चंपावत जिले उत्तराखंड बोर्ड के हाईस्कूल का परीक्षाफल जहां 80.40 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
परीक्षाफल का यह प्रतिशत पिछले साल की अपेक्षा तीन फीसदी ज्यादा है। लेकिन, जिले के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्यूड़ा का एक भी विद्यार्थी पास नहीं हुआ। इस शर्मनाक प्रदर्शन से स्कूल के शिक्षक और स्कूल की पढ़ाई सवालों के घेरे में है और शिक्षा विभाग हैरत में।
राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्यूड़ा के सात छात्र और छह छात्राओं ने हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। लेकिन, इनमें से भी एक विद्यार्थी पास नहीं हो सका। यह स्थिति तब है जबकि स्कूल में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, हिंदी और अन्य सामाजिक विषय के शिक्षक तैनात हैं।मात्र विज्ञान का शिक्षक नहीं है। विद्यालय के इस शर्मनाक प्रदर्शन से शिक्षा विभाग सकते में है।
विज्ञापन
इधर, प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह राणा का कहना है कि ऐसे परीक्षाफल की कतई उम्मीद नहीं थी। स्कूल में नियमित रूप से कक्षाएं भी चली थीं। कन्यूड़ा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के एक भी छात्र के पास नहीं होने का मामला बेहद गंभीर है। सभी छात्रों के फेल होने के मामले की जांच की जाएगी। -आरसी पुरोहित, मुख्य शिक्षाधिकारी, चंपावत।
विज्ञापन