उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट: दसवीं पास मां-पिता की बेटी बनी टॉपर, पढ़ें पूरा इंटरव्यू
उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट घोषित हो चुका है। इसमें हाई स्कूल में रुद्रप्रयाग की आयशा रावत ने 492 अंक प्राप्त कर उत्तराखंड टॉप किया। उन्होंने 98.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
एक टीवी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में आयशा ने बताया कि गणित और विज्ञान उसके फेवरेट विषय हैं। आयशा ने अपनी सफलता के पीछे टीचर्स और पैरेंट्स को श्रेय दिया। आयशा के माता पिता दसवीं पास हैं। अपनी बेटी की सफलता पर दोनों बहुत खुश हैं।
आयशा ने बताया कि उत्तराखंड में पलायन सबसे बड़ी चिंता का विषय है। इसके लिए सरकार को सुविधाएं देनी होंगी। इससे ही पलायन रुकेगा।
जानें, आगे और क्या कहा आयशा ने
टीवी चैनल से सूक्ष्म बातचीत में आयशा ने बताया कि वह परीक्षा देने विजयनगर से अगस्त्यमुनि जाते थे। इस वक्त आयशा अपने परिवार के साथ रुद्रप्रयाग मुख्य शहर से करीब 60 किलामीटर दूर चिनाव (चमोली जनपद) में स्थित हैं।
आयशा ने बताया कि वह अपने रिजल्ट से काफी खुश है। इस वक्त वह अपने माता पिता और रिश्तेदारों के साथ इस खुशी को मना रही है। भविष्य को लेकर पूछे गए सवाल पर आयशा ने बताया कि वैसे तो उसे गणित विषय बहुत पसंद है। लेकिन वह अपना करियर आईपीएस में देखती है।