उम्र 19 साल वजन सिर्फ 10 किलो, किया ऐसा काम मिलेगा सम्मान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जनपद में आपदा प्रभावित बस्तड़ी गांव के चंद्रशेखर भट्ट उर्फ चंदू ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है कि पूरे इलाके में सिर्फ उनके ही चर्चे हैं।
जीआईसी सिंघाली में पढ़ने वाले मात्र 36 इंच लंबे और 10 किलो वजन के 19 वर्षीय चंदू ने द्वितीय श्रेणी में इंटर की परीक्षा पास की है। चंदू ने हाइस्कूल की परीक्षा भी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण की थी।
जानकारी के अनुसार, चंदू स्कूल की हर गतिविधि में आगे रहता है। चंदू के इंटर पास होने से उसके परिवार और शिक्षकों में खुशी व्याप्त है। चंदू को बधाई देने वालों का तांता लगा है। स्कूल प्रबंधन ने चंदू को सम्मानित करने का फैसला लिया है।
जानें, क्या कहते हैं चंदू के शिक्षक
चंदू के शिक्षक बताते हैं कि चंदू तेज बुद्घि का है। परंतु कद काठी के चलते वह अन्य छात्रों की तरह जल्दी नहीं लिख पाता। इसी कारण उसे परीक्षा में अपेक्षा अनुसार अधिक अंक नहीं मिल पाए।
चंदू के इंटर पास होने से घर में जश्न का माहौल है। चंदू के दादा मोहन चंद्र भट्ट ने चंदू की सफलता के लिए उसके शिक्षकों को श्रेय दिया है। चंदू का लक्ष्य शिक्षक बनने का है।