{"_id":"62a84dc1ace40202b34d7384","slug":"uttarakhand-board-issued-alert-candidates-and-guardians-remain-alert-thug-gang-active","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Board Alert: ठगों के झांसे में न आएं अभ्यर्थी और अभिभावक, इस तरह से बना रहे शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Board Alert: ठगों के झांसे में न आएं अभ्यर्थी और अभिभावक, इस तरह से बना रहे शिकार
Tue, 14 Jun 2022 02:30 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल)।
संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल)।
Published by: रेनू सकलानी
Updated Tue, 14 Jun 2022 02:30 PM IST
सार
बोर्ड सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि जानकारी में आया है कि कुछ असामाजिक तत्व प्रवेश कराने के नाम पर रुपयों मांग रहे हैं। वे परीक्षा में सम्मिलित हुए छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों से संपर्क कर रहे हैं। ऐसे लोगों से बचें, उनके झांसे में न आएं।
विज्ञापन
उत्तराखंड स्कूल शिक्षा बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इन दिनों एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश दिलाने का झांसा देने वाले ठग सक्रिय हैं। वे प्रवेश दिलाने के नाम पर मोटी रकम मांग रहे हैं। अभ्यर्थी और अभिभावक उनके झांसे में कतई न आएं। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने इसका अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने प्रदेश में स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा छह में प्रवेश के लिए 14 मई को प्रवेश परीक्षा आयोजित कराई थी। बोर्ड सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि जानकारी में आया है कि कुछ असामाजिक तत्व प्रवेश कराने के नाम पर रुपयों मांग रहे हैं। वे परीक्षा में सम्मिलित हुए छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों से संपर्क कर रहे हैं। ऐसे लोगों से बचें, उनके झांसे में न आएं।
विज्ञापन
सचिव डॉ. तिवारी ने बताया कि बोर्ड की ओर से परीक्षा परिणाम पूरी गोपनीयता, शुचिता और निष्पक्षता के साथ तैयार किया जाता है। बोर्ड का कोई भी अधिकारी या कार्मिक इस संबंध में बाहरी व्यक्ति से संपर्क नहीं करता है। परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर परीक्षाफल और चयन सूची तैयार की जाती है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें... Uttarakhand: मां की गोद से छिटककर चौराहे पर गिरी मासूम, जान खतरे में डाल जांबाज सिपाही ने बचाई जिंदगी
परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावकों को सतर्क किया जाता है कि वे असामाजिक तत्वों से सावधान रहें। यदि इस संबंध में किसी प्रकार का कॉल आता है या उनसे संपर्क किया जा रहा है तो तत्काल स्थानीय पुलिस प्रशासन को सूचित करें।