फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Board Exam 2024 Class 10th and 12th will start from tomorrow more than two lakh students appear

UK Board Exam 2024: कल से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, दो लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं होंगे शामिल

Mon, 26 Feb 2024 07:06 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 26 Feb 2024 07:06 PM IST
सार

Uttarakhand Board Exam 2024: परीक्षा के लिए पूरे प्रदेश में 1,228 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दो लाख 10 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand Board Exam 2024 Class 10th and 12th will start from tomorrow more than two lakh students appear
उत्तराखंड बोर्ड - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू होंगी। 12वीं की सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक हिंदी और कृषि हिंदी का पेपर होगा, जबकि 10वीं का हिंदुस्तानी संगीत एवं टंकण की परीक्षा होगी।

विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट के मुताबिक, परीक्षा को लेकर विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा के लिए पूरे प्रदेश में 1,228 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दो लाख 10 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। शिक्षा निदेशक ने कहा, परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक अपने पास पर्स और मोबाइल नहीं रख सकेंगे।
विज्ञापन


Uttarakhand: करीब 90 हजार करोड़ का हो सकता है बजट, कल पहली बार इस समय पेश करेगी धामी सरका

विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग की ओर से इसे प्रतिबंधित किया गया है। बताया, परीक्षा केंद्रों से हर दिन उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन के लिए 13 मुख्य और 26 उप संकलन केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें हर दिन परीक्षा समाप्ति के बाद उत्तर पुस्तिकाएं जमा की जाएंगी। परीक्षाएं 16 मार्च 2024 तक आयोजित होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed