{"_id":"6414212ee7b2c3475108d004","slug":"uttarakhand-board-exam-2023-10th-class-examination-started-from-today-hindi-paper-was-held-on-first-day-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Board Exam 2023: आज से शुरू हुईं 10वीं की परीक्षाएं, 4346 परीक्षार्थियों ने छोड़ी हिंदी की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Board Exam 2023: आज से शुरू हुईं 10वीं की परीक्षाएं, 4346 परीक्षार्थियों ने छोड़ी हिंदी की परीक्षा
Fri, 17 Mar 2023 09:09 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 17 Mar 2023 09:09 PM IST
सार
Uttarakhand Board Exam 2023 Update: इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में 2,59,439 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। हाईस्कूल में 1,32,115, इंटरमीडिएट में 1,27,324 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं हुईं शुरू
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन पूरे प्रदेश में कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण और नकलविहीन परीक्षा संपन्न हुई। बोर्ड मुख्यालय से जारी सूचना के अनुसार प्रदेश के किसी भी जिले में नकल का कोई मामला प्रकाश में नहीं आया। दूसरे दिन हाईस्कूल की हिंदी विषय की परीक्षा में 4346 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
बोर्ड मुख्यालय से जारी सूचना के मुताबिक हाईस्कूल में हिंदी विषय की परीक्षा में कुल 1,31,263 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें से 1,26,917 परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। वहीं 4346 परीक्षार्थी परीक्षा से गैरहाजिर रहे। इनमें से हरिद्वार जिले में 1128 परीक्षार्थी, देहरादून में 626, उत्तरकाशी में 159, टिहरी में 187, पौड़ी में 153, चमोली में 116, रुद्रप्रयाग में 63, पिथौरागढ़ में 146, चंपावत में 72, अल्मोड़ा में 140, बागेश्वर में 92, नैनीताल में 292 और ऊधमसिंह नगर जिले में 1172 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
191 संवेदनशील, 18 अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्र
हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के लिए पूरे प्रदेश में 1333 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 191 संवेदनशील और 18 अति संवेदनशील केंद्र हैं। एकल परीक्षा केंद्र 34, 1299 मिश्रित केंद्र बनाए गए हैं। पौड़ी में सबसे अधिक परीक्षा केंद्र 136, जबकि चंपावत में सबसे कम 39 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर प्रशासन की ओर से पुलिस बल की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
UKPSC: पेपर लीक मामले में आरोपी पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष का भाई गिरफ्तार, अभ्यर्थियों को रटाया था पेपर
2,59,439 विद्यार्थी देंगे परीक्षा
इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में 2,59,439 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। हाईस्कूल में 1,32,115, इंटरमीडिएट में 1,27,324 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। हाईस्कूल में 1,30,027 संस्थागत, 2,088 व्यक्तिगत और इंटरमीडिएट में 1,23,511 संस्थागत और 3,813 व्यक्तिगत परीक्षार्थी हैं। 15 अप्रैल से 29 अप्रैल तक उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा जबकि परीक्षाफल 25 मई तक घोषित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।