फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand BKTC President Ajendra Ajay term of Three Years will end today

Uttarakhand: बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय का कार्यकाल आज होगा पूरा, नए की ताजपोशी पर धामी सरकार लेगी फैसला

Tue, 07 Jan 2025 02:30 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 07 Jan 2025 02:30 AM IST
सार

वर्ष 2022 में उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड भंग करने के बाद धामी सरकार ने विस चुनाव की घोषणा से पूर्व बीकेटीसी का गठन किया, जिसमें भाजपा नेता अजेंद्र अजय को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी थीं।

विज्ञापन
Uttarakhand BKTC President Ajendra Ajay term of Three Years will end today
बदरी-केदार मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय का तीन वर्ष का कार्यकाल सात जनवरी को पूरा हो जाएगा। अध्यक्ष के रूप में अजेंद्र ने बीकेटीसी की कार्य संस्कृति में सुधार लाने को कई फैसले लिए। विरोध के बावजूद सुधार के लिए तटस्थ रहे। नए अध्यक्ष की ताजपोशी पर धामी सरकार फैसला लेगी।

विज्ञापन


वर्ष 2022 में उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड भंग करने के बाद धामी सरकार ने विस चुनाव की घोषणा से पूर्व बीकेटीसी का गठन किया, जिसमें भाजपा नेता अजेंद्र अजय को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी थीं। अजेंद्र ने भी पदभार ग्रहण करते ही यात्रा को सुव्यवस्थित करने और बदरीनाथ व केदारनाथ समेत 47 छोटे-बड़े मंदिरों का प्रबंधन देखने वाली बीकेटीसी के ढांचे व कार्य संस्कृति में बड़े बदलाव लाने की पहल शुरू की।
विज्ञापन


वर्ष 1939 में अंग्रेजों के समय गठित बीकेटीसी में पहली बार कर्मचारियों के लिए तबादला नीति बनाई। इसका कर्मचारियों ने विरोध किया। उन्होंने बीकेटीसी के विश्राम गृहों और प्रोटोकॉल व्यवस्था से जुड़े कार्मिकों को यात्रियों के साथ आतिथ्य पूर्ण व्यवहार के तौर तरीके सिखाने के लिए गढ़वाल विवि के पर्यटन विभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

National Games: उत्तराखंड में 34 खेलों की तारीखों का ब्योरा जारी, यहां पढ़ें कब और किस जगह होंगी प्रतियोगिताएं

इसके अलावा बीकेटीसी में कर्मियों की पदोन्नति और नियुक्तियों में पारदर्शिता के लिए सेवा नियमावली लागू की। बीकेटीसी में शासन से वित्त अधिकारी का पद सृजित कराते हुए प्रदेश वित्त सेवा के अधिकारी की तैनाती कराई। उनके कुशल वित्तीय प्रबंधन का परिणाम है कि कभी वेतन और पेंशन देने के लिए परेशानियों का सामना करने वाली बीकेटीसी की आय में आज कई गुणा बढ़ी है।

केदारनाथ धाम में मंदिर के गर्भगृह को स्वर्ण मंडित किया। जो चर्चाओं में भी रहा। चारधाम यात्रा के दौरान पहली बार केदारनाथ में वीआईपी अतिथियों के दर्शन करने पर शुल्क लागू किया। बीकेटीसी में सुरक्षा संवर्ग बनाया गया, जिसमें पुलिस उपाधीक्षक समेत 57 पदों के सृजन की अनुमति दे दी है।

अजेंद्र अजय ने कहा, तीन साल के कार्यकाल में मंदिर समिति की कार्य संस्कृति में सुधार लाने के साथ ही चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधा देने का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed