फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand BJP will get New state president in November Mahendra Bhatt will do work till then

Uttarakhand: नवंबर में मिलेगा उत्तराखंड भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष, तब तक भट्ट के हाथों में ही रहेगी कमान

Wed, 17 Jul 2024 05:00 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 17 Jul 2024 05:00 AM IST
सार

प्रदेश में पार्टी का सदस्यता अभियान एक अगस्त से शुरू होगा और 15 अगस्त तक चलेगा। 16 अगस्त से 30 अगस्त तक सक्रिय सदस्यता अभियान शुरू होगा। पहली से 15 अक्तूबर तक सक्रिय सदस्यों का सत्यापन अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन
Uttarakhand BJP will get New state president in November Mahendra Bhatt will do work till then
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश भाजपा को अपना नया अध्यक्ष नवंबर महीने में मिलेगा। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर पार्टी ने सांगठनिक चुनाव की रूपरेखा तैयार कर ली है। देहरादून में हुई विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में चुनाव कार्यक्रम पर मुहर लगी। सांगठनिक चुनाव की प्रक्रिया अगस्त माह से शुरू होगी जो दिसंबर में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के साथ संपन्न होगी।

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश में पार्टी का सदस्यता अभियान एक अगस्त से शुरू होगा और 15 अगस्त तक चलेगा। 16 अगस्त से 30 अगस्त तक सक्रिय सदस्यता अभियान शुरू होगा। पहली से 15 अक्तूबर तक सक्रिय सदस्यों का सत्यापन अभियान चलाया जाएगा। सदस्यता अभियान संपन्न होने के बाद चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। पहली नवंबर से मंडल अध्यक्षों के चुनाव होंगे। चुनाव की यह प्रक्रिया 15 नवंबर तक चलेगी।
विज्ञापन


Dehradun: अयोध्या के लिए रवाना होगी बाबा बौखनाग की डोली, सीएम धामी ने की पूजा अर्चना
विज्ञापन
विज्ञापन


16 नवंबर से 30 नवंबर के बीच जिलाध्यक्षों के चुनाव होंगे। इसी दौरान नया प्रदेश अध्यक्ष भी चुना जाएगा। दिसंबर माह में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा। पार्टी सूत्रों का कहना है कि एक-दो दिन में पार्टी सदस्यता अभियान के संचालित करने के लिए प्रदेश प्रमुख व सह प्रमुखों की नियुक्ति करेगी। उन्हीं देखरेख में सदस्यता अभियान संचालित होगा।

नवंबर तक भट्ट के हाथों में ही रहेगी कमान

प्रदेश में भाजपा अध्यक्ष की कमान अभी सांसद महेंद्र भट्ट के हाथों में ही रहेगी। भट्ट राज्यसभा के सदस्य निर्वाचित हो चुके हैं। उनके निर्वाचन के बाद से ही पार्टी के भीतर नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चर्चाएं गरम हैं। प्रदेश अध्यक्ष को लेकर कुछ नामों की भी चर्चा होती रही है। लेकिन काफी हद तक साफ हो गया है कि नवंबर महीने तक चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने तक संगठन की बागडोर महेंद्र भट्ट ही संभालेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed