फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand BJP to hold seva jyoti yatra across state today to mark PM modi 25 years in public life

उत्तराखंड: प्रदेशभर में आज भाजपा की सेवा ज्योति यात्रा, सीएम धामी समेत शीर्ष नेताओं ने अलग-अलग जगह संभाली कमान

Wed, 07 Oct 2026 12:38 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Wed, 07 Oct 2026 12:38 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर उत्तराखंड में भाजपा बुधवार को ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाल रही है। प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित कार्यक्रमों के जरिए सेवा, जनकल्याण और विकसित भारत के संकल्प का संदेश दिया जाएगा।

विज्ञापन
Uttarakhand BJP to hold seva jyoti yatra across state today to mark PM modi 25 years in public life
भाजपा की सेवा ज्योति यात्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उत्तराखंड भाजपा आज सात अक्तूबर को पूरे प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा ज्योति यात्रा निकाल रही है। यात्रा का उद्देश्य प्रधानमंत्री के सेवा, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण के 25 वर्षों के कार्यकाल का उत्सव मनाना और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है।

विज्ञापन


सभी जनपदों में आयोजित सेवा ज्योति सभाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। पार्टी कार्यकर्ताओं को विकसित भारत का सामूहिक संकल्प दिलाया गया। सेवा ज्योति प्रज्ज्वलित की गई। देहरादून के परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देशीय भवन में प्रदेश प्रभारी, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की मौजूदगी में कार्यक्रम हुआ, जहां से यात्रा का दीप लैंसडाउन चौक में स्थापित किया गया।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


एक्स पर जारी संदेश में सीएम धामी ने कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुई पीएम मोदी की जनसेवा की यात्रा विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि इन 25 वर्षों में गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, युवा उत्थान, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण प्राथमिकताओं में रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धामी ने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और उत्तराखंड सरकार भी राज्य को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

Trending Videos

शीर्ष नेता यात्रा की कमान कहां संभालेंगे

उत्तरकाशी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह।

टिहरी : प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल।

हरिद्वार : सांसद त्रिवेंद्र रावत, संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा, सांसद डॉ. कल्पना सैनी और कैबिनेट मंत्री।

ऊधम सिंह नगर : सह प्रभारी अरविंद मेनन और कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा।

पौड़ी: राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, सांसद अनिल बलूनी और कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत।

नैनीताल, अल्मोड़ा व अन्य जिले: सांसद अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, राम सिंह कैड़ा, खजान दास समेत प्रमुख पदाधिकारी नेतृत्व करेंगे।

ये भी पढ़ें...एक विलेन फिल्म जैसी वारदात: हत्या के पीछे की कहानी हर किसी को चौंका रही, तीन लोगों को उतार दिया मौत के घाट
 

श्रीनगर में गढ़भोज का आयोजन, सेवा ज्योति पदयात्रा में जुटे भाजपा नेता-कार्यकर्ता

सेवा संकल्प कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत बुधवार को श्रीनगर रामलीला मैदान में गढ़भोज का आयोजन किया जा रहा है। इसमें पहाड़ के पारंपरिक गेडू और तौला बर्तनों में सरोला ब्राह्मणों द्वारा भोजन तैयार किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत आयोजित सेवा ज्योति पदयात्रा में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी समेत भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। पदयात्रा रामलीला मैदान से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी।

विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को लेकर अभियान चला रही भाजपा: महेंद्र भट्ट

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन में कई ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। इन कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता अभियान में जुटे हुए हैं। भट्ट ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का केदारनाथ और टिहरी दौरा प्रस्तावित है। इसकी जानकारी जल्द साझा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed