{"_id":"6714e2b8c1124ae341038b0e","slug":"uttarakhand-bjp-ranks-among-top-six-states-by-making-more-members-than-target-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाकर टॉप छह राज्यों में शुमार हुई उत्तराखंड भाजपा, सफलता से कार्यकर्ता गदगद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाकर टॉप छह राज्यों में शुमार हुई उत्तराखंड भाजपा, सफलता से कार्यकर्ता गदगद
Sun, 20 Oct 2024 04:32 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 20 Oct 2024 04:32 PM IST
सार
इस अभियान में प्रदेश के नौ जिलों ने अपने सदस्यता अभियान के लक्ष्य को सफलतापूर्वक पूर्ण किया है। जिनमें उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, पौड़ी, देहरादून महानगर, हरिद्वार, चमोली, पिथौरागढ़, टिहरी एवं कोटद्वार शामिल हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सदस्यता अभियान के तहत उत्तराखंड भाजपा ने लक्ष्य से अधिक सदस्य बना लिए हैं। प्रदेश भाजपा 20 लाख 17 हजार 397 सदस्य बनाकर शीर्ष छह राज्यों में शुमार हो गई है।
विज्ञापन
पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने संगठन पर्व में प्राथमिक सदस्यता अभियान की सफलता के लिए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने दो से 25 सितंबर तक संचालित प्रथम और 16 से 31 अक्तूबर तक के दूसरे चरण की जानकारी में हासिल रिकॉर्ड आंकड़ों की विस्तार से जानकारी दी। बताया कि राज्य के प्रथम गांव से महानगर तक, घरेलू से कामकाजी महिला तक, मजदूर से मालिक तक, किसान से सैनिक तक, गरीब से करोड़पति तक पार्टी ने सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी एवं सर्वग्राही सदस्यता अभियान पार्टी ने चलाया है।
विज्ञापन
इस अभियान में प्रदेश के नौ जिलों ने अपने सदस्यता अभियान के लक्ष्य को सफलतापूर्वक पूर्ण किया है। जिनमें उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, पौड़ी, देहरादून महानगर, हरिद्वार, चमोली, पिथौरागढ़, टिहरी एवं कोटद्वार शामिल हैं।
विज्ञापन
वहीं 10 ऐसी विधानसभाएं हैं, जहां लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिले कुल मतों से अधिक संख्या में सदस्य बनाए गए हैं। जिसमें अल्मोड़ा, टिहरी, देहरादून कैंट, पुरोला, श्रीनगर, यमुनोत्री, गंगोत्री, हल्द्वानी, हरिद्वार और डीडीहाट शामिल है।
Uttarakhand News: मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन, भोग के लिए दान दिए पांच करोड़ रुपये
विधानसभा क्षेत्र की दृष्टि से देखें तो 23 विधानसभा ऐसी हैं जहां पार्टी ने सदस्यता के लक्ष्य को शत प्रतिशत प्राप्त किया है। वहीं 44 विधानसभाओं ने भी 50 से 100 फीसदी के मध्य लक्ष्य को प्राप्त कर लिया है। शेष में 47 फीसदी लक्ष्य हासिल किया है। आयु वर्ग के आधार पर 58 फीसदी युवा, 39 फीसदी मध्यम वर्ग और 3 फीसदी वरिष्ठ नागरिकों ने भाजपा के विचारों में विश्वास जताया है।