{"_id":"6a108cdd8c1e9d59b0048cb6","slug":"uttarakhand-bjp-president-nitin-nabin-three-day-visit-starting-may-28-will-discuss-election-preparations-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: 28 मई से होगा भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का तीन दिवसीय दौरा, चुनावी तैयारियों पर करेंगे मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: 28 मई से होगा भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का तीन दिवसीय दौरा, चुनावी तैयारियों पर करेंगे मंथन
Fri, 22 May 2026 10:46 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Fri, 22 May 2026 10:46 PM IST
सार
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का यह दौरा 2027 के चुनावी हैट्रिक लगाने में सहायक साबित होगा। तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आ रहे नवीन संगठन और सरकार की विभिन्न बैठकों में शामिल होंगे।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरा 28 मई से शुरू होने जा रहा है। इस दौरान उनके अनेक कार्यक्रम होंगे। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं से राष्ट्रीय अध्यक्ष का सादगी से स्वागत करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि उनका यह दौरा 2027 के चुनावी हैट्रिक लगाने में सहायक साबित होगा। तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आ रहे नवीन संगठन और सरकार की विभिन्न बैठकों में शामिल होंगे। इस दौरान वे प्रदेश के सांगठनिक और विकास कार्यों की जानकारी लेंगे।
विज्ञापन
Uttarakhand: सीएम धामी ने 483 अभ्यर्थियों को दिए नियुक्ति पत्र, सिंचाई और कृषि विभाग में मिलेगी जिम्मेदारी
विज्ञापन
जमीनी स्तर पर सांगठनिक कार्यों और रणनीतिक योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसके लिए बूथ, मंडल और जिले के पदाधिकारियों से बैठकें होंगी। वे प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक भी लेंगे, जिसमें जिला प्रभारी और अध्यक्ष शिरकत करेंगे। नितिन नवीन प्रदेश मुख्य समूह और मंत्रियों के साथ भी विकास कार्यों की जानकारी लेंगे। वे 30 मई को राज्य से दिल्ली लौटेंगे।
वहीं, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं से सादगी से स्वागत का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि यह वर्ष प्रदेश में चुनाव का है, जिसमें जीत की हैट्रिक लगानी है। डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों और चुनावी जीतों से कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा है। उन्हें उम्मीद है कि नितिन नवीन का रणनीतिक मार्गदर्शन तीसरी बार जीत दिलाने में सहायक होगा।