{"_id":"65e1b052c34ebf705b0aef53","slug":"uttarakhand-bjp-president-mahendra-bhatt-appointed-state-spokesperson-see-list-here-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Bjp: राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट सतीश लखेड़ा समेत चार और प्रवक्ता बनाए, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Bjp: राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट सतीश लखेड़ा समेत चार और प्रवक्ता बनाए, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट
Fri, 01 Mar 2024 04:17 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 01 Mar 2024 04:17 PM IST
सार
Uttarakhand Bjp: उत्तराखंड भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी है। इसे लेकर शुक्रवार को प्रदेश प्रवक्ताओं की नियुक्ति की गई।
विज्ञापन
उत्तराखंड भाजपा के अध्यक्ष महेंद्र भट्ट
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट सतीश लखेड़ा समेत चार नेताओं को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने इस संबंध में आदेश जारी किए।
विज्ञापन
पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर चार प्रदेश प्रवक्ता बनाए गए हैं। इन्हें शामिल करते हुए भाजपा में प्रवक्ताओं की संख्या 16 हो गई है। जिन नेताओं को पार्टी ने प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी है, उनमें सतीश लखेड़ा के अलावा नैनीताल से गीता ठाकुर, देहरादून महानगर से कमलेश रमन और अल्मोड़ा से गौरव पांडे के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
सतीश लखेड़ा पिछले आठ वर्षों से भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया विभाग में राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी की टीम में महत्वपूर्ण दायित्व निभा रहे हैं। वह टीवी चैनल पर राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट के तौर पर प्रमुखता से पार्टी का पक्ष रखते हैं। लखेड़ा भाजपा के दैनिक मीडिया रिपोर्ट्स, रिसर्च, मीडिया प्रशिक्षण और चुनावी मीडिया प्रबंधन के अनुभवी कार्यकर्ता हैं।
विज्ञापन
2017 से चुनावी राज्यों गुजरात, राजस्थान, दिल्ली प्रदेश, मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश में केंद्रीय मीडिया प्रभारी के तौर पर कुशल प्रबंधन कर चुके हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री की बनारस लोकसभा सीट पर मीडिया प्रबंधन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा चुके हैं। 2009 में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता का दायित्व निभा चुके हैं।
Uttarakhand: भाजपा ने शुरू किया 'आपका सुझाव, हमारा संकल्प अभियान'...सुझावों के बाद तैयार करेगी संकल्प पत्र
भारतीय जनता पार्टी के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री @mahendrabhatbjp जी ने निम्नलिखित प्रदेश प्रवक्ताओं की नियुक्ति की है। pic.twitter.com/TKcz5eEDWR
— BJP Uttarakhand (@BJP4UK) March 1, 2024