{"_id":"5e5bdbfa8ebc3ec54f0be6e0","slug":"uttarakhand-bjp-president-bansidhar-bhagat-honour-to-workers-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में 2022 के चुनाव में दोबारा लाएंगे भाजपा सरकार: वंशीधर भगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में 2022 के चुनाव में दोबारा लाएंगे भाजपा सरकार: वंशीधर भगत
Sun, 01 Mar 2020 09:32 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 01 Mar 2020 09:32 PM IST
सार
- महानगर भाजपा ने किया नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों का सम्मान
- कार्यकर्ताओं को केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के निर्देश
विज्ञापन
बीजेपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वंशीधर भगत ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतर रही है। जनता में भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है। जनता और कार्यकर्ताओं के सहयोग से 2022 के चुनाव में फिर से भाजपा सरकार को सत्ता में लाएंगे।
विज्ञापन
रविवार को सुभाष रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में प्रदेश के नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान में आयोजित समारोह में उन्होंने यह बात कही। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से 2022 के विधानसभा चुनाव में फिर से सरकार बनाने का संकल्प दिलाया। भगत ने कहा कि चुनौतियों का सामने करने वाला ही असली कार्यकर्ता है। केंद्र सरकार के कार्यों का जिक्र करते हुए उन्होंने अनुच्छेद 370, तीन तलाक, राम मंदिर निर्माण जैसे बड़े विषयों का संज्ञान लेने को कहा। उन्होंने कहा कि यह बड़े निर्णय लेने वाली सरकार है।
विज्ञापन
इससे पहले महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने मंडलों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया और भविष्य के कार्यक्त्रस्मों की जानकारी दी। कार्यक्रम को मेयर सुनील उनियाल गामा, राजपुर रोड विधायक खजानदास, 20 सूत्री कार्यक्रम के उपाध्यक्ष नरेश बंसल, अनिल गोयल ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
इससे पहले महानगर कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों पुष्कर काला, पुनीत मित्तल, कुलदीप कुमार, अनिल गोयल, विनय गोयल, कौस्तुभ जोशी, आदित्य चौहान आदि को सम्मानित किया। इस अवसर पर कैंट विधायक हरबंस कपूर, धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, मसूरी विधायक गणेश जोशी, अजीत चौधरी, खेम सिंह पाल, रविंद्र कटारिया, शादाब शम्स, राजेश शर्मा, राजकुमार पुरोहित, घनानंद आदि मौजूद रहे।