{"_id":"67aa314b72364efb540d9b49","slug":"uttarakhand-bjp-mahendra-bhatt-met-amit-shah-amidst-discussions-of-becoming-state-president-again-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Bjp: फिर प्रदेश अध्यक्ष बनने की चर्चाओं के बीच शाह से मिले भट्ट, रखा अपना रिपोर्ट कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Bjp: फिर प्रदेश अध्यक्ष बनने की चर्चाओं के बीच शाह से मिले भट्ट, रखा अपना रिपोर्ट कार्ड
Mon, 10 Feb 2025 10:36 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 10 Feb 2025 10:36 PM IST
सार
भट्ट राज्यसभा के सदस्य हैं और वर्तमान में पार्टी की बागडोर संभाल रहे हैं। सांगठनिक चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही पार्टी के राजनीतिक हलकों में प्रदेश अध्यक्ष के नाम की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
अमित शाह से मिले महेंद्र भट्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर फिर काबिज होने की चर्चाओं के बीच महेंद्र भट्ट ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान भट्ट ने शाह के समक्ष अपना रिपोर्ट कार्ड रखा। उन्होंने निकाय चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन की जानकारी भी साझा की। इस दौरान शाह ने भाजपा की जीत पर भट्ट को बधाई दी।
विज्ञापन
भट्ट राज्यसभा के सदस्य हैं और वर्तमान में पार्टी की बागडोर संभाल रहे हैं। सांगठनिक चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही पार्टी के राजनीतिक हलकों में प्रदेश अध्यक्ष के नाम की चर्चाएं हैं। कई दावेदारों के नामों के बीच यह भी अटकलें हैं कि पार्टी महेंद्र भट्ट को प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दोबारा सौंप सकती है। इन चर्चाओं के बीच उनकी शाह से मुलाकात के मायने टटोले जा रहे हैं।
विज्ञापन
Uttarakhand Budget Session: सत्र को गरमाएंगे 30 विधायकों के 500 से अधिक सवाल, तैयारियां पूरी
विज्ञापन
संपर्क करने पर भट्ट ने कहा, निकाय चुनाव के बाद वह केंद्रीय गृह मंत्री से भेंट नहीं कर पाए थे। मुलाकात के दौरान उन्होंने अब तक हुए सभी चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन की जानकारी दी। उन्होंने शाह को बताया कि सभी कार्यकर्ताओं के समर्थन से पार्टी ने सभी चुनाव में जीत दर्ज की। शाह ने पार्टी के प्रदर्शन पर उनकी पीठ थपथपाई और उन्हें सबको साथ लेकर चलने की सलाह दी।