फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Bjp leader must join Mann Ki Baat program on atal bihari vajpayee birth anniversary

Mann Ki Baat: उत्तराखंड में एप के राडार पर होंगे भाजपा नेता, 12 बजे के बाद अपलोड नहीं होगी फोटो

Mon, 19 Dec 2022 10:42 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 19 Dec 2022 10:42 AM IST
सार

25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती है। भाजपा ने बूथ स्तर पर इसे सुशासन दिवस के रूप में मनाने का लक्ष्य बनाया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Bjp leader must join Mann Ki Baat program on atal bihari vajpayee birth anniversary
मन की बात - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रधानमंत्री की मन की बात के कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्रियों, विधायकों और भाजपा सांसदों व पार्टी नेताओं को अनिवार्य रूप से शामिल होने के लिए कहा गया है। केंद्रीय नेतृत्व ने मन की बात कार्यक्रम के लिए एक मोबाइल एप्लीकेशन बनाया है, जो यह पता लगा लेगा कि किस राज्य में कितने बूथों पर कौन-कौन नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यानी मंत्री-सांसद, विधायक से लेकर पार्टी का हर पदाधिकारी व नेता इस एप के राडार पर होगा।

विज्ञापन


25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती है। भाजपा ने बूथ स्तर पर इसे सुशासन दिवस के रूप में मनाने का लक्ष्य बनाया है। प्रत्येक बूथ पर पार्टी मंत्री, सांसद, विधायक, पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का कार्यक्रम सुनेंगे। यह कार्यक्रम भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को समर्पित होगा। इस कार्यक्रम में पार्टी के ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति का लक्ष्य बनाया गया है।
विज्ञापन


12 बजे के बाद एप में फोटो अपलोड नहीं होगी
मन की बात के एप में फोटो दोपहर 12 बजे के बाद अपलोड नहीं हो पाएगी। फोटो या वीडियो अपलोड करने के लिए पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के पास सुबह 11.30 बजे से 12 बजे तक का समय ही रहेगा। यानी उन्हें कार्यक्रम में उपस्थिति के दौरान ही फोटो अपलोड करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हारे हुए बूथों पर जाएंगे सांसद
पार्टी के सभी सांसद उन बूथों में जाकर मन की बात का कार्यक्रम सुनेंगे जहां पार्टी 2019 लोकसभा व 2022 के विधानसभा चुनाव में दूसरे या तीसरे स्थान पर रही।

लाभार्थियों को आमंत्रित करेगी पार्टी
पार्टी ने तय किया है कि बूथों पर होने वाले सुशासन कार्यक्रम में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को आमंत्रित करेगी। इनमें ग्राम प्रधान से लेकर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी शामिल होंगे। 

23 जनवरी तक जिलाध्यक्षों से नाम मांगें
बूथों पर मंत्री, सांसद, विधायकों के अलावा पार्टी और मोर्चों के प्रदेश स्तरीय नेता शामिल होंगे। संगठन ने 23 जनवरी तक जिलाध्यक्षों से नाम मांगें हैं।

हमारा लक्ष्य है कि कम से कम 50 फीसदी बूथों पर अटल जयंती पर्व पर मन की बात कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी व वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हों। पार्टी के सभी 11500 से अधिक बूथों पर अटल जयंती मनाई जाएगी। इसकी कार्ययोजना बना ली गई है। मन की बात का एप लांच हो गया है, जिसमें सभी अपनी फोटो अपलोड करनी होगी।
- महेंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed