फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand bjp core group meeting

BJP कोर ग्रुप बैठक: संगठन की मजबूती और निकाय चुनाव पर हुई चर्चा

Tue, 16 Jan 2018 09:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 16 Jan 2018 09:19 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand bjp core group meeting
ajay bhatt, trivendra singh rawat - फोटो : amar ujala

बीजेपी की कोर ग्रुप की बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और निकाय चुनाव को लेकर चर्चा की गर्इ।

विज्ञापन


देहरादून स्थित बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में कोर ग्रुप की बैठक हुर्इ। बैठक के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया कि निकाय चुनाव और संगठन की स्थिति पर चर्चा की गई। 

अजय भट्ट ने बताया कि बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक में तय किया गया है कि बीजेपी कोर ग्रुप की अगली बैठक 11 फरवरी को आयोजित की जाएगी। आजीवन सहयोग निधि में जमा हुई धनराशि संगठन को सौंप दी जाएगी। बताया कि इसमें अभी तक दस से 15 प्रतिशत धनराशि एकत्र हुई है।
विज्ञापन


निकाय चुनावों के लिए निकायों के पास बजट भरपूर है। ये निकाय पर निर्भर करता है कि वो कितना बजट खर्च करेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए बीस हजार या उससे ऊपर चंदा देने वाले व्यक्तियों का पैनकार्ड रखा जाएगा। बाद में उस व्यक्ति का आभार भी व्यक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही चंदा देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। सरकारी अधिकारी और कर्मचारी से पार्टी चंदा नहीं लेगी। बैठक में सांसद बीसी खंडूड़ी को छोड़कर सभी सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed