फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand BJP Core Committee meeting begins In Dehradun Nitin Naveen CM Dhami and State In-charge attending

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन पहुंचे दून: चुनाव रणनीति पर मंथन, कोर कमेटी में जीत की हैट्रिक को लेकर की चर्चा

Thu, 28 May 2026 07:12 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 28 May 2026 07:12 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं। एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। आगामी चुनाव को देखते हुए उनका ये दौरान खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विज्ञापन
Uttarakhand BJP Core Committee meeting begins In Dehradun Nitin Naveen CM Dhami and State In-charge attending
बीजेपी कोर कमेटी की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय दौरे पर पहली बार देहरादून पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से सीधे पार्टी मुख्यालय में पहुंच कर प्रदेश कोर कमेटी व मंत्रियों की बैठक ली। 2027 के चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाने के लिए कोर कमेटी में पार्टी कार्यक्रमों पर चर्चा कर सरकार के चार साल में लिए गए महत्वपूर्ण फैसलों को सराहा गया।

विज्ञापन


जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के अलावा पार्टी नेताओं व पदाधिकारियों ने स्वागत किया। जौलीग्रांट से लेकर पार्टी मुख्यालय पर जगह- जगह पर कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा के साथ पारंपरिक परिधान पहने महिला व युवाओं ने वाद्य यंत्रों की गूंज पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष का पहला संगठनात्मक दौरे से पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह दिखाई दिया। एयरपोर्ट, हिमालयन अस्पताल चौक, कैलाश हॉस्पिटल, रिस्पना पुल, चंचल डेयरी, फव्वारा चौक आदि जगहों पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन



Dehradun: दून पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, एयरपोर्ट पर पारंपरिक अंदाज में हुआ स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन

जन-जन में भाजपा और उसके नेतृत्व के प्रति अटूट विश्वास मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि कार्यकर्ताओं का यह स्वतः स्फूर्त उत्साह दर्शाता है कि उत्तराखंड के जन-जन में भाजपा और उसके नेतृत्व के प्रति अटूट विश्वास है। वहीं उम्मीद जताई कि प्रवास के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन से उत्तराखंड में भाजपा संगठन नया आयाम स्थापित करेगा और विकास की नीतियों को समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाने के संकल्प को और मजबूती मिलेगी।

कोर कमेटी की बैठक जुटे वरिष्ठ नेता
शाम छह बजे के बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यालय में कोर कमेटी की बैठक शुरू हुई। इससे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत पर्वतीय टोपी पहना कर स्वागत हुआ। कोर कमेटी की बैठक में सीएम पुष्कर सिंह धामी, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा, सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, अनिल बलूनी, अजय भट्ट, माला राज्यलक्ष्मी शाह, सांसद नरेश बंसल, डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, तीरथ सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, कुंदन परिहार, दीप्ति रावत, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, सतपाल महाराज शामिल थे। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाने और पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई है।

2024 में राष्ट्रीय अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई थी बैठक
भाजपा कोर कमेटी की बैठक फरवरी में हुई थी। पर राष्ट्रीय अध्यक्ष की उपस्थिति में इससे पूर्व वर्ष-2024 में तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हुई थी। अब दो साल बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की उपस्थिति में बैठक हुई। है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed