फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Bjp Attack on Congress in rajasthan Politics

राजस्थान को लेकर उत्तराखंड में गरमाई सियासत, भगत बोले- वेंटिलेटर पर है कांग्रेस, कर्मों का फल भोगना पड़ेगा

Mon, 27 Jul 2020 11:04 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 27 Jul 2020 11:04 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Bjp Attack on Congress in rajasthan Politics
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत - फोटो : फाइल फोटो

राजस्थान में चल रहे सियासी ड्रामे का असर उत्तराखंड की सियासत पर भी दिखने लगा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बाद प्रदेश भाजपा ने विपक्षी पार्टी पर हमला बोला है। प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि जब मामला राजस्थान का है तो कांग्रेस उत्तराखंड सहित देश के अन्य स्थानों पर प्रदर्शन क्यों कर रही है? वह अपने ही कर्मों से वेंटिलेटर पर है और कर्मों का फल तो उसे भुगतना ही पड़ेगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मामला न्यायालय में चल रहा है। इस बीच कांग्रेस के मुख्यमंत्री ने राजस्थान के राज्यपाल को जिस तरह धमकी दी वह निंदनीय है। कांग्रेस का आंदोलन उसके अपने लिए ही घातक सिद्ध हो रहा है। कहा कि वर्तमान में कांग्रेस का आंदोलन राजस्थान सहित देशभर में पार्टी नेतृत्व के खिलाफ उठ रहे विद्रोही स्वरों से जनता का ध्यान हटाने की कोशिश मात्र है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कई बार निर्वाचित व पूर्ण बहुमत की सरकारों को बर्खास्त करने का काला इतिहास भी कांग्रेस से जुड़ा है। इस समय कांग्रेस बिखराव की ओर है, राजस्थान में जो हो रहा है वह कांग्रेस के अंदर के बिखराव व अधिनायक वाद के खिलाफ विद्रोह का प्रमाण है। इससे पहले मध्यप्रदेश कर्नाटक आदि राज्यों में कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ हुए विद्रोह को सबने देखा है। अब राजस्थान के अलावा कुछ अन्य प्रांतों में भी कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ स्वर उभरने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने नियमों की उड़ाई धज्जियां : भाजपा

भाजपा ने कहा कि कांग्रेस के प्रदर्शन में सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ाई गईं। बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने मास्क नहीं पहने। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.देवेंद्र भसीन ने कहा कि यह प्रदर्शन कोविड-19 की गाइडलाइन का खुला उल्लंघन था।

यह जनजीवन के साथ खिलवाड़ करने वाला आपराधिक कार्य था। कांग्रेस के राष्ट्रीय से लेकर प्रदेश तक के नेता कोरोना के खिलाफ केंद्र व राज्य सरकार के प्रयासों को कमजोर करने का षड्यंत्र करते रहते हैं, यह प्रदर्शन भी इसी का हिस्सा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed