फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand bjp Announced of district presidents of four Morcha Read List Here

Uttarakhand: भाजपा के चार मोर्चों के जिला अध्यक्षों की घोषणा, इन्हें सौंपी कमान, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट

Fri, 03 Feb 2023 06:57 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 03 Feb 2023 06:57 PM IST
सार

Uttarakhand Bjp News: युवा मोर्चा में एक भी महिला जिलाध्यक्ष नहीं बनाई गई है जबकि अल्पसंख्यक मोर्चा में एक जिले की कमान महिला को सौंपी गई है।

विज्ञापन
Uttarakhand bjp Announced of district presidents of four Morcha Read List Here
भाजपा - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर पार्टी ने महिला, युवा, ओबीसी और अल्पसंख्यक व किसान मोर्चा के जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के मुताबिक युवा मोर्चा में एक भी महिला जिलाध्यक्ष नहीं बनाई गई है जबकि अल्पसंख्यक मोर्चा में एक जिले की कमान महिला को सौंपी गई है।

विज्ञापन


Uttarakhand: राहुल गांधी की चिठ्ठी घर-घर पहुंचाएंगे कार्यकर्ता, हरीश रावत ने भाजपा पर किए तीखे प्रहार
विज्ञापन


इसके अलावा युवा मोर्चा की कार्यकारिणी का भी विस्तार किया गया है। आशीष रावत और नीरज बिष्ट को प्रदेश उपाध्यक्ष, हिमांशु चमोली को प्रदेश मंत्री, रविंद्र बिष्ट को प्रदेश सह मीडिया प्रभारी व विकास डिमरी को गढ़वाल सह-संयोजक बनाया गया है। अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में भी 10 नए पदाधिकारी शामिल किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला मोर्चा

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने जिलाध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। उत्तरकाशी की जिलाध्यक्ष पूनम रमोला, चमोली की डॉ. हिमानी वैष्णव, रुद्रप्रयाग की सविता भंडारी, टिहरी की इंद्रा आर्य, देहरादून की ग्रामीण की कृष्णा तोमर, देहरादून महानगर की अर्चना बागड़ी, ऋषिकेश की कविता शाह, हरिद्वार अनामिका शर्मा, रुड़की की प्रतिमा चौहान, पौड़ी की मीना गैरोला कोटद्वार की प्रकीर्ण नेगी, पिथौरागढ़ की प्रमिला बोरा, बागेश्वर की प्रभा गड़िया, रानीखेत मंजू रावत, अल्मोड़ा लीला बोरा, चंपावत की सुनीता मुरारी नैनीताल की अल्का जीना, काशीपुर की उमा जोशी व ऊधमसिंह नगर की जिलाध्यक्ष विमला मुंडेला को बनाया गया है।

युवा मोर्चा के जिलाध्यक्षों का भी एलान

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत ने उत्तरकाशी का जिलाध्यक्ष अमित सेमवाल को चमोली का महावीर रावत को, रुद्रप्रयाग का प्रदीप राणा को, टिहरी का गौरव गुसांई को, देहरादून ग्रामीण का चिरा गुलेरिया को, देहरादून महानगर का देवेंद्र बिष्ट को, ऋषिकेश का अंकित बिजल्वाण, हरिद्वार का विक्रम भुल्लर, रुड़की का गौरव कौशिक, पौड़ी का मयूर भट्ट, कोटद्वार शांतनु रावत, पिथौरागढ़ का हरीश रावत, बागेश्वर का दीपक सिंह गस्याल, रानीखेत का कैलाश बिष्ट, अल्मोड़ा का राजेंद्र जोशी, चंपावत का गौरव पांडे, नैनीताल का कार्तिक हर्बोला, काशीपुर का विनीत चौधरी व ऊधमसिंह नगर जिले का जिलाध्यक्ष शशांक बिष्ट को बनाया गया है।

ओबीसी मोर्चा देहरादून महानगर अध्यक्ष बने राकेश आर्य

अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा का देहरादून महानगर अध्यक्ष राकेश आर्य को और ग्रामीण का अध्यक्ष रविंद्र धीमान को बनाया गया है। उत्तरकाशी का जिलाध्यक्ष राजेश राणा, रुद्रप्रयाग का अरविंद गोस्वामी, टिहरी का कमलेश भट्ट, चमोली का विजय कपरवाण, ऋषिकेश का चंद्रभान पाल, हरिद्वार का प्रदीप कुमार, रुड़की का अनुज सैनी, पौड़ी का सरजीत तोमर, कोटद्वार का पवन शर्मा, पिथौरागढ़ का गोपाल चंद, बागेश्वर का शिशुपाल पुरी, रानीखेत का गणेश नायक, अल्मोड़ा का पूरन नाथ गोस्वामी, चंपावत का प्रकाश नाथ, नैनीताल का महेंद्र कश्यप, काशीपुर का राजेंद्र सैनी व ऊधमसिंह नगर का जिलाध्यक्ष श्रीकांत राठौर को बनाया गया है।


अल्पसंख्यक मोर्चा 19 में से एक महिला जिलाध्यक्ष

भाजपा ने अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। 19 जिलाें में एक महिला को जिलाध्यक्ष को अध्यक्ष बनाया गया है। एजाज हसन को हरिद्वार का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। देहरादून महानगर की कमान यासीन आलम खान को और ग्रामीण की सरफराज जाफरी को सौंपी गई है। उत्तरकाशी का जिलाध्यक्ष मौ. जाहिद, चमोली का रहीम सिद्दीकी, रुद्रप्रयाग का मुकीम अहमद, टिहरी का तौफिक अहमद, ऋषिकेश का सरदार सतीश सिंह, रुड़की का अफजल अली, पौड़ी की जिलाध्यक्ष नगमा तौफिक, कोटद्वार का जिलाध्यक्ष नूरदीन, पिथौरागढ़ का अकबर खान, बागेश्वर का मोईउद्दीन, रानीखेत का राजाखान, चंपावत का अमजद हुसैन, नैनीताल का अली नकवी, काशीपुर का रिजवान हुसैन व ऊधमसिंह नगर का जुल्फिकार अली को अध्यक्ष बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed