{"_id":"75fb5df5f1c6cd45d86c0e95fc3b8ac4","slug":"uttarakhand-bjp-and-narendra-modi-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी की रैली में गढ़वाल से आएंगे दस हजार लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी की रैली में गढ़वाल से आएंगे दस हजार लोग
अमर उजाला, नई टिहरी
Updated Sat, 07 Dec 2013 04:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की 15 दिसंबर को देहरादून में होने वाली शंखनाद रैली में जिले से दस हजार कार्यकर्ता शिरकत करेंगे। रैली को सफल बनाने के लिए सभी मंडलों में बैठकों का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
संयोजकों की तैनाती
भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद सुयाल और रैली संयोजक धन सिंह नेगी ने कहा कि कांग्रेस के कुशासन के कारण लोगों की नजर नरेंद्र मोदी की ओर है। मोदी का जादू पूरे देश में चरम पर है। उन्होंने बताया कि रैली के लिए सभी विस में संयोजकों की तैनाती की गई, जिसमें प्रतापनगर विस से पूर्व विधायक विजय सिंह पंवार, नरेंद्रनगर ओमगोपाल रावत, घनसाली से विधायक भीमलाल आर्य, धनोल्टी से महावीर रांगड तथा टिहरी से धन सिंह नेगी शामिल हैं।
विज्ञापन
देवप्रयाग में प्रदेश नेतृत्व संयोजक तैनात करेगा। पत्रकार वार्ता में मंडल अध्यक्ष राजेश डंयूडी, रतन सिंह पंवार, अजयपाल, विजय कठैत, उदय रावत, सोहन चौहान, संतोष नेेगी और महाजन पंवार मौजूद थे।
विज्ञापन