फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand BJP 12 thousand BJP officials will stay at 11729 booths for 24 hours

Uttarakhand BJP: 12 हजार पदाधिकारी कार्यकर्ता बूथों पर करेंगे प्रवास, मंत्री धन सिंह और सौरभ को कमान

Sat, 13 Jan 2024 04:52 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 13 Jan 2024 04:52 PM IST
सार

भाजपा ने राज्य की लोस सीटों को गढ़वाल और कुमाऊं के कलस्टर में बांटा है। और मंत्री धन सिंह और सौरभ को इसकी कमान सौंपी हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand BJP 12 thousand BJP officials will stay at 11729 booths for 24 hours
uttarakhand bjp - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा ने लोकसभा की पांचों सीटों को गढ़वाल और कुमाऊं के कलस्टर में बांट दिया है। गढ़वाल कलस्टर की कमान कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और कुमाऊं कलस्टर की बागडोर मंत्री सौरभ बहुगुणा के हाथों में सौंपी गई है। उनके सहयोग के लिए सह प्रभारी एवं लोकसभा प्रभारी, सहप्रभारी संयोजक के नामों को घोषणा शीघ्र की जाएगी।

विज्ञापन


दोनों मंत्रियों पर नमो एप और लोकसभा चुनाव की तैयारियों की जिम्मा होगा। इसके तहत चार से छह फरवरी के मध्य गांव चलो अभियान के तहत पार्टी के करीब 12 हजार नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता 11729 बूथों पर 24 घंटे का प्रवास करेंगे। प्रवास करने वाले प्रमुख दिग्गजों में सीएम पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सभी कैबिनेट मंत्री, पार्टी सांसद और विधायकों के अलावा प्रदेश पदाधिकारी शामिल हैं। उन्हें रात्रि प्रवास करना होगा और इस दौरान बूथ के ही किसी व्यक्ति के घर पर भोजन भी करेंगे।

विज्ञापन

पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नमो एप पर जारी विकसित भारत एंबेसडर 100 दिवसीय चैलेंज को का तीसरा चरण 25 जनवरी से 15 मार्च तक चलेगा। उन्होंने कहा कि दीवार लेखन अभियान अब लोस चुनाव की आचार संहिता लागू होने तक चलेगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनाव अभियान के लिए समिति का गठन जल्द हो जाएगा। इस समिति में 40 से अधिक सदस्य होंगे, जिन्हें अलग-अलग जिम्मेदारी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सांसदों को दिए नमो एप पर लोगों को जोड़ने के लक्ष्य

नमो एप पर लोगों को जोड़ने के लिए सांसदों के लिए 30 हजार, विधायकों के लिए 20 से 25 हजार और पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों के लिए 10 से 15 हजार का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस अभियान को लेकर प्रदेश स्तरीय टीम का प्रदेश प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार को संयोजक के रूप में नमो एप के प्रदेश संयोजक अनूप रावत, सह संयोजक मनीष सैनी, रंजना चतुर्वेदी, विकास शर्मा, प्रदीप गिरी को बनाया गया है।

कलस्टर स्तर पर इन दिग्गजों के कार्यक्रम मिलेंगे

कलस्टर स्तर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कार्यक्रम सबसे पहले प्राप्त होंगे। इसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

जोर पकड़ेगा ज्वाॅइनिंग अभियान

पार्टी के ज्वाॅइनिंग के अभियान के लिए राज्य स्तरीय कमेटी के गठन के बाद अब जिलास्तरीय टीम बनाई जा रही है। पार्टी को अब तक 1200 से भी अधिक विभिन्न पार्टियों के बड़े नेताओं और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के नाम मिले हैं। आपराधिक एवं अनैतिक आरोपों की जांच के बाद पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई जाएगी।

बूथों को चार श्रेणियों में बांटा

पार्टी ने 11729 बूथों को चार श्रेणियों में ए, बी, सी, डी में बांटा गया है। इनमें पार्टी सुधार करेगी। सबसे कमजोर डी श्रेणी के बूथ, जहां पार्टी कभी नहीं जीती, को सी में बदलना है। सी श्रेणी के बूथ जहां पार्टी बेहद कम अंतर से हारी को बी श्रेणी में बदलना है। बी श्रेणी के बूथों में जीत का अंतर बढ़ाते हुए ए श्रेणी में बदलना है। हमेशा जीतने वाली ए श्रेणी के बूथों में मत प्रतिशत को रिकॉर्ड संख्या में बढ़ाते हुए ए प्लस करना है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: चार गांवों में अचानक लगा लॉकडाउन...सीमाओं पर खींच दी गई मंत्रों से लक्ष्मण रेखा, जानें वजह

सीएम, मंत्री और पदाधिकारी व सांसद विधायक 22 को मंदिरों में रहेंगे

श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत 14 से 22 जनवरी तक तीर्थ क्षेत्र में स्वच्छता और मंदिर में भजन-कीर्तन अभियान को वृहद स्वरूप पर चलाया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री, मंत्री, पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि किसी न किसी मंदिर में रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed