फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Bhavan Inauguration in Mumbai, Two room Reserve For Cancer patient

मुंबई के उत्तराखंड भवन में खुलेंगे फिल्म शूटिंग, निवेश और पर्यटन प्रमोशन के लिए कार्यालय 

Wed, 15 Jan 2020 10:05 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 15 Jan 2020 10:05 PM IST
सार

  • महाराष्ट्र के राज्यपाल कोश्यारी और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने किया भवन का लोकार्पण
  • दो कमरे कैंसर रोगियों के लिए आरक्षित, प्रदेश के उत्पाद भी होंगे यहां प्रदर्शित

विज्ञापन
Uttarakhand Bhavan Inauguration in Mumbai, Two room Reserve For Cancer patient
उत्तराखड भवन का लोकार्पण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बुधवार को नवी मुंबई में नवनिर्मित राज्य अतिथि गृह एवं एम्पोरियम का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि भवन में फिल्म शूटिंग, निवेश और पर्यटन प्रमोशन के लिए कार्यालय स्थापित होंगे। कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के रोगियों के लिए दो कमरे आरक्षित रहेंगे। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि मकरैण पर्व के अवसर पर लोकार्पित उत्तराखंड भवन राज्य के सम्मान का प्रतीक साबित होगा। देश की औद्योगिक राजधानी में उत्तराखंड भवन बनने से प्रदेश में निवेश की संभावनाओं के साथ फिल्म शूटिंग और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को हाल ही में बेस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट का अवार्ड मिला है। विभिन्न भाषाओं की दो सौ से अधिक फिल्मों और टीवी धारावाहिकों की शूटिंग प्रदेश में चल रही है। भवन में उत्तराखंड के उत्पाद भी उपलब्ध कराए जाएंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इनवेस्टर समिट के बाद डेढ़ लाख करोड़ के एमओयू में से 18 हजार करोड़ रुपये का निवेश हो चुका है। इससे लगभग 50 हजार लोगों को रोजगार प्राप्त होगा। प्रदेश सरकार साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अलग से विभाग बनाने जा रही है। इसके साथ प्रदेश सरकार सीमांत क्षेत्रों से पलायन रोकने के लिए मुख्यमंत्री सीमांत क्षेत्र विकास योजना शुरू करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेज गति से प्रगति कर रहा है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत उत्तराखंड राज्य को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में अग्रसर हैं। उन्होंने कहा कि मराठी और उत्तराखंड की भाषा में भी समानता है, जो हमें एकत्व का बोध कराती है। भविष्य में दोनों राज्यों के लोगों को एक दूसरे की संस्कृति को निकट से जानने के और अवसर मिलेंगे।

मकर संक्रांति के पावन पर्व पर उत्तराखंड भवन का लोकार्पण उत्तराखंड व महाराष्ट्र के लिए सांस्कृतिक व आर्थिक क्षेत्र में एक नई क्रांति का आगाज है। इस अवसर पर राज्य मंत्री रेखा आर्य, धन सिंह रावत, महाराष्ट्र के विधायक गणेश नाईक, मंदा विजय म्हात्रे, मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा, मेयर एनएमएमसी वाशी नवीं मुंबई जयवंत दत्तात्रे, सचिव राज्य संपत्ति अरविंद सिंह ह्यंाकी, महानिदेशक सूचना और अपर सचिव मुख्यमंत्री मेहरबान सिंह बिष्ट मौजूद रहे। 

सीएम त्रिवेंद्र ने पीएम से मुलाकात का मांगा समय

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात का समय मांगा है। प्रधानमंत्री कार्यालय से समय मिला तो शुक्रवार को मुख्यमंत्री की उनसे मुलाकात होगी। महाकुंभ के लिए केंद्र से वित्तीय मदद और केंद्र की योजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री उनसे अनुरोध करेंगे। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के कारण मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बदलाव हुआ है। मुंबई दौरे पर गए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बृहस्पतिवार को देहरादून पहुंच रहे हैं। नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा होने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री दिल्ली के लिए रवाना होंगे। दिल्ली में शुक्रवार को उनकी कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात का समय तय हो चुका है। प्रधानमंत्री से मुलाकात का समय अभी तय नहीं है। पूरी संभावना है कि बृहस्पतिवार को समय तय हो जाएगा। 

कुंभ को लेकर गडकरी ने बुलाई बैठक

महाकुंभ 2021 की तैयारियों और चल रहे कार्यों की समीक्षा के लिए केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने अगले सप्ताह बैठक बुलाई है। बैठक में केंद्रीय शहरी विकास मंत्री और शासन के उच्च अधिकारी प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। 21 या 22 जनवरी को यह बैठक होनी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed