फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand become organic state

उत्तराखंड को आर्गेनिक स्टेट बनाने को एक्ट लाएगी सरकार

Wed, 27 Dec 2017 11:08 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 27 Dec 2017 11:08 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand become organic state
सुबोध उनियाल - फोटो : file photo

उत्तराखंड को आर्गेनिक स्टेट बनाने के लिए प्रदेश सरकार सिक्किम की तर्ज पर उत्तराखंड आर्गेनिक फार्मिंग विधेयक विधानसभा में लाएगी।

विज्ञापन


आर्गेनिक एक्ट आने के बाद सरकार के स्तर पर प्रदेश में रासायनिक उर्वरकों की खपत को घटाने और आर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाएगा। आर्गेनिक एक्ट लाए जाने के संबंध में यह खुलासा कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने किया। वह मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में जनता मिलन कार्यक्रम में शिकायतें सुन रहे थे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कृषि और उद्यानिकी के क्षेत्र में प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पिछले एक साल के दौरान कृषि विभाग के बजट में चार से पांच गुना की वृद्धि हुई है। पिछली सरकारों में प्रदेश में खेती के 550 क्लस्टर को ही मंजूरी मिली, जबकि इस साल तीन हजार क्लस्टर स्वीकृत करा चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का फोकस सामुदायिक खेती को प्रोत्साहित करने पर है और इस दिशा सरकार ने कई अहम निर्णय लिए हैं। अब सरकार आर्गेनिक एक्ट लाने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिक्किम देश का पहला आर्गेनिक स्टेट
सिक्किम देश का पहला आर्गेनिक स्टेट है। सिक्किम की सरकार 2004 में ही आर्गेनिक एक्ट ले आई थी। वहां रासायनिक उर्वरकों का इस्तेमाल घटकर महज 16 टन रह गया है। त्रिपुरा आर्गेनिक स्टेट का दर्जा पा चुका है। वहां रासायनिक खाद की खपत 190 टन है। इसके विपरीत उत्तराखंड में वर्ष 2015-16 तक 201173 मीट्रिक टन रासायनिक उर्वरकों का इस्तेमाल हो रहा था, जिसमें और अधिक इजाफा हुआ है। 2001-02 में उत्तराखंड में 1,19205 मीट्रिक टन रासायनिक उर्वरकों की खपत थी।

पीएम मोदी का भी है सपना, उत्तराखंड बने आर्गेनिक स्टेट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी सपना है कि उत्तराखंड आर्गेनिक स्टेट के तौर पर स्थापित हो। अपनी केदारनाथ यात्रा के दौरान उन्होंने उत्तराखंड को आर्गेनिक स्टेट बनाए जाने पर जोर दिया था। उनका कहना था कि हिमालयी राज्य होने के कारण उत्तराखंड में आर्गेनिक स्टेट बनने की प्रबल संभावनाएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed