फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Became First State of india for reduce Maternal mortality rate

उत्तराखंड के नाम बड़ी उपलब्धि, मातृ मृत्यु दर कम करने में बना देश का पहला राज्य

Sat, 09 Nov 2019 08:36 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 09 Nov 2019 08:36 AM IST
सार

  • एसआरएस की सर्वे रिपोर्ट में उत्तराखंड ने किया सुधार 
  • मातृ मृत्यु की दर 201 से घट कर 89 प्रति लाख हुई

विज्ञापन
Uttarakhand Became First State of india for reduce Maternal mortality rate
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड राज्य ने मातृ मृत्यु दर में सुधार किया है। एसआरएस की सर्वे रिपोर्ट के अनुसार मातृ मृत्यु अनुपात में सर्वाधिक गिरावट दर्ज करने में उत्तराखंड देश का पहला राज्य है। वर्ष 2014-16 में मातृ मृत्यु प्रति एक लाख जीवित जन्म पर 201 थी।

विज्ञापन


जो 2019 में घटकर 89 पर आ गई है। देश के शीर्ष 19 राज्यों की तुलना में 56 प्रतिशत की गिरावट के साथ उत्तराखंड देश में आठवें स्थान पर रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को इंगित करने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की एसआरएस (सैंपल रजिस्ट्रेशन प्रणाली) सर्वे रिपोर्ट नवंबर-2019 में उत्तराखंड की परफॉरमेंस बेहतर रही है।
विज्ञापन


केंद्र के रजिस्ट्रार जनरल कार्यालय की ओर से जारी एसआरएस रिपोर्ट में राज्यों की तीन अलग-अलग श्रेणियों में मातृ मृत्यु सूचकांकों की आकलन किया गया। इसमें एम्पावर्ड एक्शन ग्रुप में शामिल नौ राज्यों में उत्तराखंड की मातृ मृत्यु दर को कम करने की प्रगति अच्छी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रभारी अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह मार्तोलिया ने बताया कि मातृ मृत्यु दर में कमी लाना सरकार का सर्वोपरि लक्ष्य है। इसे हासिल करने के लिए संस्थागत प्रसव में सुधार और जागरूकता लाई गई।

रिपोर्ट के अनुसार उत्तराखंड में मातृ मृत्यु अनुपात में 112 अंकों के साथ 56 प्रतिशत की कमी आई है। ये आंकड़े स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के लिए अच्छे संकेत हैं। राज्य में अब मातृ मृत्यु अनुपात 201 प्रति लाख जीवित जन्म से घटकर 89 पर आया गया है। जिससे उत्तराखंड ने देश के 19 बड़े राज्यों की सूची में आठवां स्थान प्राप्त किया है। जबकि इससे पहले राज्य 15 वें स्थान पर था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed