फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand beat MP team by 18 runs in women's cricket

महिला क्रिकेट में उत्तराखंड ने एमपी टीम को 18 रन से हराया

Tue, 21 Jan 2020 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand beat MP team by 18 runs in women's cricket
छत्तीसगढ़ भिलाई में आयोजित क्रिकेट मैच में जीत दर्ज करने के बाद विजयी मुद्रा में उत्तराखंड महिल? - फोटो : VIKAS NAGAR
छत्तीसगढ़ के भिलाई में चल रहे सीनियर वूमेन नेशनल टी-20 चैंपियनशिप में उत्तराखंड की टीम ने अपना पहला मैच मध्य प्रदेश की टीम के साथ खेला। इस मैच में उत्तराखंड की टीम ने मध्य प्रदेश की टीम को 18 रन से मात दी। उत्तराखंड की टीम में सात खिलाड़ी पछवादून क्षेत्र के हैं, जिनमें अंकिता शाह (कप्तान), जिज्ञासा तोमर, शेफाली गुलेरिया, भूमिका वर्मा, फरीन मलिक, अनन्या रावत, आरती तोमर और काजल वर्मा शामिल हैं।
विज्ञापन

भिलाई के हाउसिंग बोर्ड क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए इस मैच में उत्तराखंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट के नुकसान पर 87 रन बनाए। इसमें टीम की ओर से अंकिता शाह ने 40 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी मध्य प्रदेश की टीम 69 रन पर ही ढेर हो गई। मध्य प्रदेश की ओर से कप्तान गार्गी ने तीन विकेट बनाए। उत्तराखंड की ओर से हर्षिता ने 5, काजल वर्मा ने 3 और गायत्री ने दो विकेट अपने अपने नाम किए। हर्षिता को प्लेयर ऑफ द मैच, अंकिता शाह को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, काजल वर्मा को इमर्जिंग प्लेयर का पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन

उत्तराखंड टीम के कोच निशांत पवार ने बताया कि उत्तराखंड टीम का अगला मैच 22 जनवरी को चंडीगढ़ के साथ खेला जाएगा। बीते साल आयोजित हुए सीनियर वूमेन टूर्नामेंट का खिताब चंडीगढ़ के नाम रहा था। ऐसे में चंडीगढ़ को हराना उत्तराखंड टीम के लिए अगली सबसे बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed