फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Badrinath MLA wife Rajni Bhandari removed from post of Chamoli district president

Uttarakhand: बदरीनाथ विधायक की पत्नी रजनी भंडारी को चमोली जिपं अध्यक्ष पद से हटाया, लगे ये आरोप

Wed, 25 Jan 2023 11:04 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 25 Jan 2023 11:04 PM IST
सार

शासन ने यह कार्रवाई 2012-13 के दौरान नंदादेवी राजजात यात्रा के 60 में से 30 कार्यों के टेंडर में गड़बड़ी करने के मामले में की है।

विज्ञापन
Uttarakhand: Badrinath MLA wife Rajni Bhandari removed from post of Chamoli district president
रजनी भंडारी को चमोली जिपं अध्यक्ष पद से हटाया - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

बदरीनाथ के विधायक राजेंद्र भंडारी की पत्नी रजनी भंडारी को चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। शासन ने यह कार्रवाई 2012-13 के दौरान नंदादेवी राजजात यात्रा के 60 में से 30 कार्यों के टेंडर में गड़बड़ी करने के मामले में की है। उन पर जानबूझकर दायित्वों का निर्वहन न करने, पदीय कर्तव्यों का गंभीर उल्लंघन करने का आरोप है।

विज्ञापन


बता दें कि पूर्व प्रमुख नंदन सिंह बिष्ट की शिकायत पर शासन ने 27 अक्तूबर 2014 को चमोली के तत्कालीन जिलाधिकारी को प्रारंभिक जांच के आदेश दिए थे। डीएम को मुख्य विकास अधिकारी ने 12 फरवरी 2015 को रिपोर्ट सौंपी।
विज्ञापन


Joshimath: आठ वैज्ञानिक संस्थानों ने NDMA को सौंपी अंतरिम रिपोर्ट, पढ़ें कौन सी एजेंसी कर रही थी क्या काम
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी की संयुक्त जांच रिपोर्ट पर शासन ने यह कार्रवाई की है। रजनी भंडारी दूसरी जिला पंचायत अध्यक्ष हैं, जिन्हें अनियमितता बरतने के आरोप में हटाया गया है। इससे पहले भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत प्रदेश सरकार उत्तरकाशी के जिला पंचायत अध्यक्ष को भी भ्रष्टाचार के मामले में बर्खास्त कर चुकी है। इतना नहीं उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की अनुमति भी दी गई।

वित्तीय क्षति नहीं हुई
जांच रिपोर्ट में पाया कि जिला पंचायत को टेंडर में गड़बड़ी से वित्तीय क्षति तो नहीं हुई ,लेकिन जिला पंचायत अध्यक्ष ने निविदा समिति की सिफारिश की अनदेखी की। न्यूनतम बोलीदाता से इतर सबसे अधिक बोली लगाने वाली निविदाओं को मंजूरी दी। कतिपय कार्यों में तो एकमात्र निविदा को स्वीकृति दी गई। समिति ने इसे अधिप्राप्ति नियमावली के प्रावधानों और वित्तीय नियमों के प्रतिकूल माना। पंचायती राज अधिनियम के तहत यह भी आरोप है कि जिला पंचायत अध्यक्ष ने अपारदर्शी तरीके से कार्य किया और पंचायती राज व्यवस्था की साख को अपूरणीय क्षति पहुंचाई।

सिंगल टेंडर पर दे दिए ये काम
घटूगाड़-पिंडावाली गधेरे पर पुलिया निर्माण, ग्राम सभा सुभाई में भविष्य बदरी मार्ग निर्माण, त्रिशुला लोह गार्डर पुल का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed