फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Ayurveda University

आयुर्वेद विवि: कुलपति ने कुलसचिव मृत्युंजय मिश्रा को हटाया

Tue, 21 Mar 2017 09:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 21 Mar 2017 09:04 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Ayurveda University
- फोटो : AmarUjala

उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में कुलसचिव डा. मृत्युंजय कुमार मिश्रा को कुलपति ने उनके कार्यभार से मुक्त कर दिया। कुलपति डॉ. सौदान सिंह ने हाल ही में हाईकोर्ट के आदेशों का हवाला देते हुए यह आदेश जारी किया है। हालांकि, कुलसचिव का कहना है कि मामले में शासन जो भी फैसला लेगा, उन्हें मान्य होगा।

विज्ञापन


आयुर्वेद विवि में कुलपति डॉ. सौदान सिंह ने सितंबर 2016 में कुलसचिव को उनके पद से कार्यमुक्त कर दिया था। इसके पीछे वजह बताई गई थी कि डा. मृत्युंजय मिश्रा दिल्ली में अपर स्थानिक आयुक्त के पद पर ज्वाइन कर चुके हैं। इस आदेश के खिलाफ डा. मिश्रा हाईकोर्ट चले गए थे। 
विज्ञापन


बाद में उन्होंने हाईकोर्ट में जवाब दिया था कि चूंकि दो जनवरी 2017 को मुख्य सचिव यह आदेश कर चुके हैं कि वह अपर स्थानिक आयुक्त के साथ ही कुलसचिव उत्तराखंड आयुर्वेद विवि का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे, लिहाजा उन्होंने याचिका वापस ले ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में सोमवार को कुलपति ने एक आदेश जारी करते हुए कहा है कि चूंकि हाईकोर्ट से आदेश मिले हैं, लिहाजा, डा. मृत्युंजय मिश्रा को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त किया जाता है। हालांकि मामले में विवाद यहीं थमता नजर नहीं आ रहा है। आने वाले दो चार दिन में मामला कोई नया मोड़ भी ले सकता है। 

कुलसचिव की नियुक्ति और हटाने का अधिकार शासन का है। शासन जो भी आदेश देगा, हमें मान्य होगा।
-डा. मृत्युंजय मिश्रा

हमने जो भी आदेश जारी किया है, वह हाईकोर्ट के आदेशों के अनुक्रम में किया गया है। हमारे पास शासन का कोई और आदेश नहीं है। 
-डॉ. सौदान सिंह, कुलपति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed