फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Ayurved University First Convocation: Governor gurmeet singh gives medal to students

आयुर्वेद विवि दीक्षांत समारोह: राज्यपाल ने डिग्री-मेडल से नवाजा, खिल उठे मेधावी छात्र-छात्राओं के चेहरे

Fri, 16 Dec 2022 09:39 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 16 Dec 2022 09:39 PM IST
सार

राज्यपाल उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने 1,698 छात्र-छात्राओं को उपाधि देने के साथ ही विभिन्न विषयों में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले 112 मेधावी छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल प्रदान किए।

विज्ञापन
Uttarakhand Ayurved University First Convocation: Governor gurmeet singh gives medal to students
आयुर्वेद विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश परिवर्तन के मुहाने पर है। आयुर्वेद चिकित्सा पूरी दुनिया में परचम लहरा रही है। ऐसे में इस पारंपरिक चिकित्सा की मदद से विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करना होगा। आयुर्वेद चिकित्सकों पर इसकी बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। यह बात राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने कही।

विज्ञापन


शुक्रवार को राज्यपाल उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने 1,698 छात्र-छात्राओं को उपाधि देने के साथ ही विभिन्न विषयों में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले 112 मेधावी छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल प्रदान किए। उन्होंने विवि की वार्षिक प्रगति विवरणिका ‘ब्रह्यकमल’ का भी विमोचन किया। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड आयुर्वेद की भूमि है। यहीं से आयुर्वेद का उद्गम हुआ है। यहां हिमालय के विशाल और उन्नत शिखरों में अत्यंत दुर्लभ जड़ी-बूटियां विद्यमान हैं। यह हम सब की जिम्मेदारी है कि पूरे विश्व में आयुर्वेद को पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद आज के समय की मांग है। आयुर्वेद के सहयोग से हम आर्थिकी में बड़ा बदलाव ला सकते हैं।
विज्ञापन


Uttarakhand: प्रदेश के 13 कॉलेजों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश, नैक प्रक्रिया में नहीं हुए शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि हमें देवभूमि को वेलनेस और उन्नत आध्यात्मिक जीवनशैली के क्षेत्र में एक आयुर्वेद डेस्टिनेशन बनाना होगा। राज्यपाल ने कहा कि हमें आयुर्वेद के क्षेत्र में निरंतर अनुसंधान करने की जरूरत है। राज्यपाल ने थ्री पी यानी प्रोडक्ट, पेंटेंट और पब्लिकेशन का जिक्र करते हुए कहा कि अब वक्त आ गया है कि इलनेस को वेलनेस में परिवर्तित किया जाए। साथ ही आयुर्वेद को मॉडर्न टेक्नोलॉजी से जोड़ते हुए इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करना हमारी जिम्मेदारी है। दीक्षांत समारोह में सचिव आयुष डॉ. पंकज कुमार पांडे, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुनील कुमार जोशी, कुलसचिव डॉ. राजेश कुमार अधाना, डॉ. राजीव कुरेले, डॉ. नवीन जोशी आदि मौजूद रहे।

कोरोना काल में आयुर्वेदिक दवाओं से हुआ 30 हजार करोड़ का कारोबार : निशंक
दीक्षांत समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि आयुर्वेद को भारत के साथ ही पूरी दुनिया में पहुंचाने की जरूरत है। गंगा, आयुर्वेद, योग का जन्म उत्तराखंड में हुआ है जो हम सब के लिए गर्व का विषय है। युवा पीढ़ी तमाम चुनौतियों का सामना करते हुए आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार में अपना हर संभव योगदान दें। निशंक ने कहा कि कोरोना काल के दौरान पूरे देश में आयुर्वेदिक दवाओं का 30 हजार करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ है, जिससे साबित होता है कि आयुर्वेद के प्रति लोगों में रुझान बढ़ा है। 

आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति भारत की पहचान : बालकृष्ण
दीक्षांत समारोह में पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति भारत की पहचान है। आयुर्वेद भारत समेत पूरी दुनिया में फैले इसके लिए इसके उत्थान और कल्याण के लिए बहुत कुछ किए जाने की जरूरत है। जिसकी जिम्मेदारी आयुर्वेद चिकित्सकों पर है। कहा कि आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति सबसे पुरानी चिकित्सा पद्धतियों में से एक है जो हम जो हर भारतवासी के लिए गर्व का विषय है।

इन्हें मिलीं डिग्रियां
दीक्षांत समारोह के दौरान स्नातकोत्तर के 692 और बीएमएमएस, बीएचएमएस, बीयूएमएस के 1006 छात्र-छात्राओं को डिग्रियां बांटी र्गइं। जिसमें एमडी और एमएस आयुर्वेद में साल 2015 से लेकर साल 2022 तक के छात्र शामिल रहे। जबकि बीएमएमएस, बीएचएमएस, बीयूएमएस के साल 2018, 2019 और 2020 के छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed